PlayBreaking News

बेगमगंज: ABVP कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय परिसर में किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायसेन के बेगमगंज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और मानव सेवा समिति के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया गया।
Follow on Google News
बेगमगंज: ABVP कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय परिसर में किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
ABVP कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय परिसर में किया पौधारोपण

बेगमगंज। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम प्रियंका भलावी मौजूद रहीं। महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।

एसडीएम प्रियंका भलावी रहीं मुख्य अतिथि

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और मानव सेवा समिति के द्वारा बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय, बेगमगंज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम प्रियंका भलावी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मानव सेवा समिति के संरक्षक संतोष कंड्या, रमेश भार्गव और एबीवीपी कार्यकर्ता संस्कार शर्मा ने की।

स्कूल जाने के लिए रोज जान हथेली पर! उफनती बेतवा नदी पार करते बच्चों का VIDEO वायरल, प्रशासन हरकत में

महाविद्यालय परिसर में लगाए पौधे

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के.के. साहू, समस्त अध्यापक, स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी लिया।

Breaking News

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

इस अवसर पर पूर्व एबीवीपी कार्यकर्ता गौरव तिवारी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ उनका संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने इस संदेश का समर्थन किया।

नीम करोली धाम इंदौर में गूंजेगा 100 करोड़ राम नाम जप, बेटमा प्रेस क्लब को दिया भव्य आयोजन का निमंत्रण

पौधों के संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम में एबीवीपी नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ ठाकुर, नगर मंत्री नवलेश साहू, प्रशु जैन, आशु पाठक, आदर्श जैन सहित अन्य कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पौधों के संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार योगदान देने का संकल्प दोहराया।

Edited By: Rohit Sharma

Anand Sharma
By Anand Sharma
Bhopal
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts