Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नीम करोली धाम इंदौर में गूंजेगा 100 करोड़ राम नाम जप, बेटमा प्रेस क्लब को दिया भव्य आयोजन का निमंत्रण

नीम करोली धाम, इंदौर के संस्थापक प्रमोद झा का बेटमा प्रवास के दौरान प्रेस क्लब में सम्मान किया गया। उन्होंने बताया कि श्रावण मास में धाम में 100 करोड़ राम नाम जप महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। पिछले वर्ष 11 करोड़ राम नाम जप का लक्ष्य पूरा हुआ था। उन्होंने श्रद्धालुओं से इस आध्यात्मिक अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
नीम करोली धाम इंदौर में गूंजेगा 100 करोड़ राम नाम जप, बेटमा प्रेस क्लब को दिया भव्य आयोजन का निमंत्रण
बेटमा प्रेस क्लब में प्रमोद झा और क्लब के सदस्य।

बेटमा। नीम करोली धाम, इंदौर के संस्थापक प्रमोद झा का प्रेस क्लब बेटमा में आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष रणजीत मंडलोई, वरिष्ठ पत्रकार निर्मल पेरुलिया, राहुल देवड़ा सहित अन्य पत्रकारों ने भगवान श्रीराम का स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

श्रावण मास में 100 करोड़ राम नाम जप महायज्ञ का संकल्प

प्रेस क्लब में आयोजित संवाद के दौरान प्रमोद झा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रावण मास में नीम करोली धाम, इंदौर में 100 करोड़ राम नाम जप महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देशभर के श्रद्धालुओं के सहयोग से यह संकल्प लिया गया है और भक्त सामूहिक रूप से इसे पूरा करने में जुटे हैं। पिछले वर्ष धाम में 11 करोड़ राम नाम जप का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया था। श्रद्धालुओं की बढ़ती आस्था को देखते हुए इस बार लक्ष्य बढ़ाकर 100 करोड़ राम नाम जप रखा गया है।

/img/89/1785927767203

श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपील

प्रमोद झा ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों और श्रद्धालुओं से इस आध्यात्मिक महाअभियान में शामिल होकर राम नाम जप के पुण्य कार्य में सहभागिता निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब बेटमा के पदाधिकारियों और पत्रकारों ने आयोजन की सफलता की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में धार्मिक चेतना, सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Rahul Devda
By Rahul Devda

मेरा धर्म सत्ता नहीं, सत्य लिखना है, मेरी जिम्मेदारी जनता के दर्द को आवाज़ देना है ।। 🖋️

Latest Posts