Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर : गिफ्ट खरीदने आया युवक, अंगूठियों से भरा बॉक्स लेकर हुआ फरार, CCTV में कैद हुई घटना; देखें VIDEO

Follow on Google News
इंदौर : गिफ्ट खरीदने आया युवक, अंगूठियों से भरा बॉक्स लेकर हुआ फरार, CCTV में कैद हुई घटना; देखें VIDEO
इंदौर। शहर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र की तीन पुलिया स्थित एक ज्वेलरी शॉप पर एक युवक अपनी बहन की शादी में तोहफा देने के लिए सोने की अंगूठी सहित कुछ सामान खरीदने के लिए पहुंचा था। दुकान पर बैठी महिला का ध्यान भटकाकर पूरा अंगूठी का बॉक्स लेकर फरार हो गया। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं अब पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है।

जेवर खरीदने आया था युवक

थाना प्रभारी पंकज द्विवेदी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे के करीब परदेशीपुरा इलाके में सुभाष नगर चौराहे पर स्थित रानी सती ज्वेलर्स दुकान पर एक युवक पहुंचा था। युवक ने पहले दुकान संचालिका से अपनी बहन की शादी के लिए अंगूठी तोहफे में देने के लिए उससे अंगूठे का बॉक्स मांगा।। वहीं संचालिका से सोने के कई आभूषणों की जानकारी ले रहा था। जब संचालिका ने आरोपी के हाथ में 10 अंगूठी से भरा हुआ एक बॉक्स दिया तो वह उसे लेकर फरार हो गया।

अंगूठियों की कीमत है डेढ़ लाख

सभी अंगूठियां का वजन 30 ग्राम के लगभग बताया जा रहा है, जिसकी कीमत डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी बक्सा लेकर फरार होते हुए सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1690331570484236288[/embed] (इनपुट – हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- इंदौर के C-21 मॉल को बम से उड़ने की धमकी देने वाला हिरासत में, पुलिस के पकड़ते ही जोड़ने लगा हाथ; जानें पूरा मामला मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts