जबलपुर :जमीन विवाद को लेकर MP हाई कोर्ट मुंशी पर जानलेवा हमला, पहले आंखों में मिर्च झोंकी फिर गोली मारी, 7 पर केस

अस्पताल में भर्ती ठाकुर दास ने पुलिस को बताया कि हमला जमीन के सौदे को लेकर हुए विवाद का नतीजा है। उनका आरोप है कि उन्होंने ‘सूखा’ क्षेत्र में एक जमीन खरीदने के लिए 22 लाख रुपए दिए थे, लेकिन आरोपियों ने अब तक जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई।
Follow on Google News
जमीन विवाद को लेकर MP हाई कोर्ट मुंशी पर जानलेवा हमला, पहले आंखों में मिर्च झोंकी फिर गोली मारी, 7 पर केस
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जबलपुर स्थित मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में मुंशी का काम करने वाले एक व्यक्ति पर गुरुवार देर रात जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने पहले उनकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंका, जिससे वे बाइक से गिर पड़े, और फिर कट्टे से गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद पीड़ित खुद लहूलुहान हालत में नुनसर पुलिस चौकी पहुंचा और घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    घर लौटते समय हादसा

    यह वारदात रात करीब 11:15 बजे पाटन थाना क्षेत्र के बेनीखेड़ा के पास हुई। आगाशोद निवासी ठाकुर दास पटेल (52), जो जबलपुर हाई कोर्ट में मुंशी के पद पर कार्यरत हैं, अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में चेहरा ढंके खड़ी एक महिला ने उन्हें रुकने का इशारा किया। जैसे ही ठाकुर दास रुके, महिला ने अचानक उनकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। इससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े।

    यह भी पढ़ें: जबलपुर: 30 हजार जीएनएम छात्रों के रिजल्ट पर रोक, हाईकोर्ट सख्त, 24 अप्रैल को अगली सुनवाई

    बेरहमी से पिटाई, फिर फायरिंग

    ठाकुर दास के गिरते ही वहां पहले से घात लगाए बैठे छह अन्य हमलावर मौके पर पहुंच गए और उन्हें घेरकर बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने किसी तरह वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने कट्टे से उन पर फायर कर दिया। गोली उनके पेट के किनारे जा फंसी, जबकि छर्रे गले में लगे।

    हमले में गंभीर रूप से घायल ठाकुर दास ने हिम्मत नहीं हारी और किसी तरह खुद नुनसर पुलिस चौकी पहुंचे, जहां से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

    यह भी पढ़ें: मप्र में भोपाल, सागर, मंडला, नर्मदापुरम समेत 14 जिलों के कलेक्टर बदले, 12 अन्य अफसरों के भी ट्रांसफर

    क्यों किया गया हमला?

    अस्पताल में भर्ती ठाकुर दास ने पुलिस को बताया कि हमला जमीन के सौदे को लेकर हुए विवाद का नतीजा है। उनका आरोप है कि उन्होंने ‘सूखा’ क्षेत्र में एक जमीन खरीदने के लिए 22 लाख रुपए दिए थे, लेकिन आरोपियों ने अब तक जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई। जब उन्होंने रजिस्ट्री कराने का दबाव बनाया, तो इसी रंजिश में उन पर हमला कराया गया।

    Breaking News

    इन लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

    पीड़ित ने दीपक काक्षी, गोपाल काक्षी, वंदना सिंह, बृजलाल पटेल, अर्जुन और सिद्धार्थ दुबे समेत अन्य लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। मामले में नुनसर पुलिस चौकी प्रभारी विपिन तिवारी ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 307 हत्या का प्रयास के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं और घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts