74th Republic Day। भारत आज 26 जनवरी को 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस साल का गणतंत्र दिवस समारोह देश के सैन्य कौशल, सांस्कृतिक विविधता और कई अन्य अनूठी पहलों का गवाह बनेगा। देश में पहली बार गणतंत्र दिवस वर्ष 1950 में मनाया गया था। इसी दिन डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भारत के राष्ट्रपति के रूप में अपना कार्यकाल शुरू किया। इस अवसर पर देशभर के कई दिग्गज नेताओं ने तिरंगा फहराया।
राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा
बिहार: राज्यपाल फागू चौहान ने फहराया तिरंगा
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने फहराया तिरंगा
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गणतंत्र दिवस पर जयपुर के सीएम हाउस में तिरंगा फहराया।
चेन्नई में फहराया गया तिरंगा
चेन्नई में 74वें गणतंत्र दिवस पर तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की उपस्थिति में तिरंगा फहराया गया।
ओडिशा के राज्यपाल ने फहराया तिरंगा
ओडिशा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भुवनेश्वर में गणतंत्र दिवस परेड की सलामी ली। इस दौरान सीएम नवीन पटनायक भी मौजूद रहे।
नागपुर में RSS दफ्तर में फहराया गया तिरंगा
गणतंत्र दिवस के मौके पर आरएसएस नागपुर महानगर सहसंघचालक श्रीधर गाडगे ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
https://twitter.com/ANI/status/1618444797643206657?s=20&t=SA7eOyG2SztfdpL_iiv3gQ
तेलंगाना की राज्यपाल ने फहराया तिरंगा
तेलंगाना की राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन ने हैदराबाद में 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
मुंबई में मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने फहराया तिरंगा
महाराष्ट्र में भी गणतंत्र दिवस को लेकर खूब धूम है। मुंबई में 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश लालवानी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
