Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Shyam Bihari Lal Death :बीजेपी विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का निधन, मीटिंग के बीच आया हार्ट अटैक

बरेली के सर्किट हाउस में बैठक के दौरान फरीदपुर से बीजेपी विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल को अचानक हार्ट अटैक आया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एक दिन पहले जन्मदिन मनाने वाले विधायक के निधन पर सीएम योगी ने शोक जताया।
बीजेपी विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का निधन, मीटिंग के बीच आया हार्ट अटैक
नहीं रहे बीजेपी विधायक श्याम बिहारी लाल
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बरेली के सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री की बैठक चल रही थी। इसी दौरान फरीदपुर से बीजेपी विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें हार्ट अटैक आ गया। हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें तुरंत मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    एक दिन पहले मनाया था जन्मदिन

    बताया जा रहा है कि डॉ. श्याम बिहारी लाल ने एक दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था। अचानक हुए इस निधन से पार्टी और समर्थकों में शोक की लहर है।

    दो बार विधायक रहे

    डॉ. श्याम बिहारी लाल फरीदपुर विधानसभा सीट से दो बार विधायक चुने गए थे। 2017 में उन्होंने समाजवादी पार्टी के डॉ. सियाराम सागर को हराया। 2022 में बीजेपी के टिकट पर दूसरी बार जीत दर्ज की।

    सीएम योगी ने जताया शोक

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने X पर लिखा- जनपद बरेली के फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से माननीय विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

    राजनीतिक जगत में शोक

    बीजेपी विधायक के अचानक निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। पार्टी नेताओं और समर्थकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts