PlayBreaking News

'राष्ट्रपति मादुरो और पत्नी अमेरिका के कब्जे में',ट्रंप का बड़ा दावा, वेनेजुएला में नेशनल इमरजेंसी लागू

वेनेजुएला की राजधानी काराकास में शनिवार सुबह जोरदार धमाके हुए, जिससे शहर में अफरा-तफरी मच गई। अमेरिकी वायुसेना द्वारा कथित हमलों के बीच राष्ट्रपति मादुरो ने नेशनल इमरजेंसी की घोषणा की। ट्रंप ने मादुरो और उनकी पत्नी के अमेरिका में कब्जे का दावा किया। अमेरिका ने नागरिकों के लिए यात्रा चेतावनी और हवाई संचालन पर रोक जारी की।
Follow on Google News
ट्रंप का बड़ा दावा, वेनेजुएला में नेशनल इमरजेंसी लागू
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अमेरिका के साथ जारी तनाव के बीच वेनेजुएला की राजधानी काराकास में शनिवार (3 जनवरी 2026) सुबह कई जोरदार धमाकों से हड़कंप मच गया। धमाकों की आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी अमेरिका के कब्जे में - ट्रंप

    वेनेजुएला की सरकार ने अमेरिका पर अपने नागरिकों और सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने का आरोप लगाया और इसकी निंदा की। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिका ने कब्जे में ले लिया है। ट्रंप ने कहा कि यह ऑपरेशन यूएस लॉ एनफोर्समेंट के सहयोग से किया गया और जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी जानकारी दी जाएगी।

    Uploaded media

    मादुरो की प्रतिक्रिया और नेशनल इमरजेंसी

    निकोलस मादुरो ने अमेरिका के हमले को सैन्य आक्रामकता बताया और देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की। मादुरो ने कहा कि अमेरिका के प्रयास वेनेजुएला को डराने और धमकाने के हैं, लेकिन वे सफल नहीं होंगे। उन्होंने सभी सामाजिक और राजनीतिक ताकतों से एकजुट होकर इस हमले का मुकाबला करने की अपील की।

    कहां-कहां हुए धमाके?

    कराकास के साथ-साथ मिरांडा, अरगुआ और ला गुइरा राज्यों में बम धमाके हुए। रॉयटर्स और एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, कई इलाके अंधेरे में डूब गए, इमारतें हिलीं और धुएं के गुबार उठे। कम से कम सात धमाके सुनाई दिए और लोग सड़कों पर उतर आए। सोशल मीडिया पर धमाकों के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

    कोलंबिया के राष्ट्रपति ने बताया कि अमेरिकी वायु सेना ने निम्नलिखित ठिकानों को निशाना बनाया-

    फोर्ट ट्यूना: काराकास का मुख्य सैन्य अड्डा

    ला कार्लोटा: काराकास का मुख्य एयरबेस

    एल वोल्कान: मुख्य रडार स्टेशन

    ला गुएरा पोर्ट: वेनेजुएला का प्रमुख बंदरगाह

    इगुएरोटे एयरपोर्ट: मिरांडा राज्य का हवाई अड्डा

    अमेरिकी नागरिकों के लिए चेतावनी

    अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए वेनेजुएला की यात्रा न करने की एडवाइजरी जारी की। इसमें कहा गया कि वहां रहने वाले अमेरिकी नागरिकों के खिलाफ अपराध, नागरिक अशांति और स्वास्थ्य संबंधी खतरे बहुत अधिक हैं। सभी नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी गई है।

    हवाई संचालन पर रोक

    फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने वेनेजुएला के हवाई क्षेत्र में सैन्य गतिविधियों के कारण अपने कमर्शियल विमानों के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया।

    मादुरो का आरोप और चेतावनी

    मादुरो ने कहा कि इन हमलों का उद्देश्य वेनेजुएला के रणनीतिक संसाधनों, खासकर तेल और खनिजों पर कब्जा करना और राजनीतिक स्वतंत्रता को कमजोर करना है। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला अपने लोगों, क्षेत्र और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए वैध आत्मरक्षा का प्रयोग करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

    अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया और इतिहास

    वेनेजुएला की सरकार ने कहा कि अमेरिका का यह आक्रामक प्रयास अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए खतरा है और लैटिन अमेरिका व कैरेबियन के लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित कर सकता है। वेनेजुएला ने 1811 से अमेरिकी आक्रामकता का सामना किया है और भविष्य में भी यह प्रयास विफल होगा।

    मादुरो ने नागरिकों और सभी सामाजिक शक्तियों से एकजुट होकर अमेरिकी हमले का सामना करने की अपील की। सुप्रीम लीडर कमांडर ह्यूगो चावेज़ फ्रियास के शब्दों में, ‘नई कठिनाइयों का सामना देशभक्तों की एकता, संघर्ष और विजय से होता है।’

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts