इंदौर दूषित पानी केस : 11 जनवरी को प्रदर्शन करेगी कांग्रेस, प्रदेशभर से पहुंचेंगे नेता-कार्यकर्ता

इंदौर में दूषित पानी से 16 लोगों की मौत को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार पर आरोप लगा रही है। इस मामले में अब पार्टी ने बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी की है। कांग्रेस पार्टी 11 जनवरी को इंदौर में आंदोलन करेगी।
 11 जनवरी को प्रदर्शन करेगी कांग्रेस, प्रदेशभर से पहुंचेंगे नेता-कार्यकर्ता
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। इंदौर के भागीरथपुरा और कुलकर्णी का भट्टा क्षेत्र में दूषित पानी से 16 लोगों की मौत के बाद प्रदेश सरकार विपक्ष के निशाने पर है। कांग्रेस पार्टी इस मामले में रोज आरोप लगा रही है। इस विषय पर पार्टी ने अब बड़ी रणनीति बनाई है। अब कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर 11 जनवरी को प्रदेश व्यापी आंदोलन करेगी। 

    दो-दो लाख रुपए में क्या होगा

    इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौत के मामले में मृतकों के परिजनों द्वारा 2-2 लाख रुपए के चैक वापस किए जाने के बारे में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर आरोप लगाए हैं। पटवारी ने कहा कि सरकार पर मृतकों के परिवारजनों के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपए का मुआवजा दिया जा रहा है, जबकि सरकार के अधिकारी एक दौरे में डेढ़ लाख के काजू बादाम खा जाते हैं। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पीड़ितों के इंसाफ की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हम 11 जनवरी को मां अहिल्या के चरणों में बैठ कर न्याय के लिए लड़ाई लड़ेंगे। कार्यक्रम में प्रदेशभर से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं के इंदौर पहुंचने की संभावना जताई गई है।

    सावित्री बाई फुले को किया नमन

    प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में क्रान्तिज्योति सावित्री बाई फुले की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और अन्य कांग्रेस नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर अनुसूचित जाति विभाग के नेतृत्व में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी के पदभार ग्रहण एवं नियुक्ति आदेश वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, पूर्व गृहमंत्री महेंद्र बौद्ध, संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे, प्रकोष्ठ प्रभारी महेंद्र चौहान, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार, अनुसूचित सेल की प्रभारी भगवती चौधरी एवं हेमंत नरवरिया उपस्थित रहे। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts