30 अगस्त को 16 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 70 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं; MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

देशभर में मानसून एक बार फिर तेज हो गया है। मौसम विभाग ने आज यानी 30 अगस्त को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 16 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। वहीं, कई नदियों का जलस्तर बढ़ने और कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना जताई गई है।
16 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक 30 अगस्त को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान कई राज्यों में तेज हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है उत्तर-पूर्वी भारत में भी भारी बारिश का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत में अगले 24 घंटे मौसम के लिहाज से भारी रह सकते हैं।
मौसम बिगड़ने की ये वजहें
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल के आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है। उत्तरी पंजाब के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बनता दिख रहा है। इसके अलावा ओडिशा के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इन मौसमी सिस्टम के कारण कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है तेज बारिश के साथ पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ सकता है। वहीं, नदियों का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में परेशानी बढ़ने की आशंका है। तेज आंधी से किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है। कुछ जगहों पर बड़े ओले गिरने की संभावना भी जताई गई है।
दिल्ली में बारिश के साथ 70 किमी प्रति घंटे तक हवा
दिल्ली में 30 अगस्त को कई इलाकों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
यूपी के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी
उत्तर प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना है। मेरठ, मथुरा, मुजफ्फरनगर, आगरा, चित्रकूट, बांदा, सोनभद्र, मिर्जापुर, कानपुर, बदायूं, आजमगढ़, सीतापुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, गोरखपुर और प्रयागराज समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी है। इन इलाकों में हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
बिहार में भी तेज बारिश और हवाओं का अलर्ट
बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। पटना, सिवान, सारण, भोजपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, किशनगंज, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, सहरसा और सुपौल में बारिश की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। पटना में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
झारखंड में रांची समेत कई जिलों में बारिश
झारखंड में जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, रांची, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, पलामू, धनबाद, साहेबगंज, हजारीबाग और पूर्वी सिंहभूम में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। रांची में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
उत्तराखंड और हिमाचल में भूस्खलन का खतरा
उत्तराखंड के ऋषिकेश, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, चमोली, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग में तेज बारिश के साथ आंधी की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। देहरादून में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में 30 और 31 अगस्त को भी मौसम खराब रह सकता है। शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, सोलन और लाहौल-स्पीति में भारी बारिश की संभावना है। कई इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मनाली में अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
जम्मू-कश्मीर में भी बारिश और गरज-चमक
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम, अनंतनाग, कठुआ, पुंछ, जम्मू, बारामूला, उधमपुर, किश्तवाड़, गांदरबल, शोपियां और रियासी में बारिश और गरज-चमक की संभावना है। संवेदनशील इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
पश्चिम बंगाल और पंजाब में भी तेज बारिश
पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, बीरभूम, कोलकाता, हावड़ा और कलिम्पोंग में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी है। कोलकाता में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पंजाब में पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, पटियाला, संगरूर, बठिंडा, गुरदासपुर, कपूरथला और लुधियाना में तेज बारिश और आंधी की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
राजस्थान में भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट
राजस्थान के जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बारां, अजमेर, करौली, दौसा, नागौर, पाली, भरतपुर और सीकर में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। जयपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मध्य प्रदेश में भी तेज बारिश और आंधी की चेतावनी
मध्य प्रदेश के ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, विदिशा, सागर, दमोह, रायसेन, भोपाल, मऊगंज, मेहर, मुरैना, श्योपुर, झाबुआ, खरगोन, खंडवा, जबलपुर, नीमच और इंदौर में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है। इन इलाकों में हवा की रफ्तार 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। भोपाल में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
31 अगस्त को प्रमुख शहरों का तापमान
कुल मिलाकर 30 अगस्त को देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय रहने वाला है। दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं पहाड़ी राज्यों में बारिश के चलते भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। लोगों को मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है।




















