Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बारिश और आंधी का डबल अलर्ट, आज 21 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम; 72 KM तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार 

20 सितंबर को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 21 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट है। कई इलाकों में 72 KM प्रति घंटे तक हवाएं चल सकती हैं। जानें अपने शहर का मौसम।
बारिश और आंधी का डबल अलर्ट, आज 21 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम; 72 KM तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार 

देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक रविवार यानी 20 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 21 राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कुछ इलाकों में तेज हवाओं की रफ्तार 70 से 72 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बिजली गिरने और वज्रपात का भी अलर्ट है। वहीं, किसानों और पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वालों को मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

21 राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 20 सितंबर को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, सिक्किम, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।

पूर्वी भारत के राज्यों में बारिश के साथ वज्रपात और बिजली गिरने का खतरा भी बताया गया है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 से 72 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ऐसे में लोगों को मौसम के बदलते मिजाज पर नजर रखने की जरूरत है।

मौसम को लेकर अगले कुछ दिनों के लिए भी गतिविधियां बढ़ने के संकेत हैं। ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट पर तेज हवाएं चल सकती हैं, जिसका असर बिहार और झारखंड के मौसम पर भी दिखाई दे सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 21 सितंबर को पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी में अवदाब बनने और 22 सितंबर को इसके पश्चिमी-मध्य बंगाल की खाड़ी में गहन अवदाब में बदलने की संभावना है। इसके चलते भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

दिल्ली में बारिश के साथ आंधी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 20 सितंबर को हल्की बारिश के साथ आंधी का अलर्ट है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। नोएडा, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़, हापुड़, ज्योतिबाफुले नगर, महामाया नगर, फिरोजाबाद, संभल, बुलंदशहर, एटा, मथुरा, आगरा, इटावा, सीतापुर, औरैया, कानपुर, बिजनौर, मैनपुरी, हरदोई, झांसी, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया में बारिश और आंधी की चेतावनी है। लखनऊ में 20 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बिहार में तेज बारिश और आकाशीय बिजली का खतरा

बिहार के मधेपुरा, गोपालगंज, पटना, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय और बेगूसराय में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी है। इन इलाकों में हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। पटना में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Breaking News

झारखंड में भी मौसम बिगड़ने के आसार

झारखंड के देवघर, गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, गुमला और पलामू में भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। रांची में 20 सितंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में भी बारिश और आंधी

उत्तराखंड के चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और नैनीताल में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। यहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। देहरादून में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के चंबा, शिमला, मंडी, सोलन, कांगड़ा और ऊना में बारिश और तूफान की संभावना है। यहां 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मनाली में अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मेट्रो टनल के ऊपर बसे घर, नीचे दौड़ेगी ट्रेन! रहवासी बोले- पहले सुरक्षा की गारंटी दो

जम्मू-कश्मीर में भी येलो अलर्ट

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, जम्मू, मुजफ्फराबाद, कुलगाम, रामबन, किश्तवार, राजौरी और बारामूला में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

X Post

राजस्थान में भारी बारिश और तूफान

राजस्थान के दौसा, झालावाड़, कोटा, अजमेर, टोंक, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, बाड़मेर, करौली, जोधपुर और झुंझुनू में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी है। यहां हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। जयपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में भी बारिश-आंधी का अलर्ट

मध्य प्रदेश के छतरपुर, उमरिया, भिंड, कटनी, इंदौर, बालाघाट, रतलाम, झाबुआ, मंडला, सीधी, सिंगरौली और भोपाल में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। भोपाल में 20 सितंबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts