Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हीथ स्ट्रीक के निधन की खबर निकली फेक : हेनरी ओलंगा ने प्राइवेट चेट शेयर करके किया कंफर्म, जानें क्या लिखा

Follow on Google News
हीथ स्ट्रीक के निधन की खबर निकली फेक : हेनरी ओलंगा ने प्राइवेट चेट शेयर करके किया कंफर्म, जानें क्या लिखा
हरारे। जिम्बाब्वे टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर हीथ स्ट्रीक के निधन की खबर महज एक अफवाह है। 49 साल की उम्र में कैंसर की वजह से निधन बीच स्ट्रीक के निधन की खबर देने वाले उनके पूर्व साथी खिलाड़ी हेनरी ओलंगा ने ही अब इसे फेक बताया है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर दावा किया है कि, वे जिंदा है और इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद उन्हें मैसेज करके की है।

चैट का स्क्रीनशॉट किया शेयर

हेनरी ओलंगा ने अब ट्वीट कर लिखा है कि, “मैं पुष्टि कर सकता हूं कि हीथ स्ट्रीक के निधन की खबर काफी तेजी के फैली। मैंने अभी उससे बात की। तीसरे अंपायर ने उन्हें वापस बुला लिया। वह काफी जिंदादिल इंसान हैं और पूरी तरह से जीवित हैं।”

हेनरी ओलंगा ने दी जानकारी

जिम्बाब्वे के पूर्व तेज गेंदबाज और हीथ स्‍ट्रीक के दोस्‍त हेनरी ओलंगा ने पहले ट्वीट कर जानकारी दी थी कि, ''दुखद खबर आई है कि हीथ स्‍ट्रीक अब दूसरी दुनिया में चले गए हैं। जिम्बाब्वे क्रिकेट के महान क्रिकेटर की आत्‍मा को शांति मिले। हमारे द्वारा दिया गया सबसे महान ऑलराउंडर। आपके साथ खेलना सम्‍मान की बात रही। जब मेरा गेंदबाजी स्‍पेल खत्‍म होगा तब आपसे दूसरी तरफ मिलता हूं।'' https://twitter.com/henryolonga/status/1694094487776305536?s=20

साउथ अफ्रीका में चल रहा कैंसर का इलाज

गौरतलब है कि, जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी हीथ स्ट्रीक पिछले काफी समय से कैंसर से पीड़ित हैं। साल 2023 में उनके परिवार ने बयान जारी करते हुए यह बताया कि, वह कैंसर से जंग लड़ रहे हैं और उनका इलाज साउथ अफ्रीका में चल रहा है। अपने क्रिकेट करियर के दौरान स्ट्रीक ने जिम्बाब्वे के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 65 टेस्ट और 189 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने साल 2000 से 2004 के बीच जिम्बाब्वे टीम की कप्तानी की। वो जिम्बाब्वे के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 100 प्लस विकेट लिए हैं।

हीथ स्ट्रीक का अंतर्राष्ट्रीय करियर

  • नवंबर 1993 में हीथ ने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। उनका पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक वनडे मैच था।
  • दिसंबर 1993 में हीथ ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया।
  • अगस्त 2005 में उन्होंने अपना आखिरी वनडे न्यूजीलैंड के खिलाफ और आखिरी टेस्ट सितंबर 2005 में भारत के खिलाफ खेला था।
  • हीथ ने अपने करियर में सचिन तेंदुलकर को तीन बार और सौरव गांगुली को चार बार आउट किया था।
  • हीथ स्ट्रीक ने 65 टेस्ट और 189 वनडे में जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व किया। टेस्ट में उनके नाम 1990 रन और वनडे में 2943 रन हैं। टेस्ट में हीथ ने एक शतक और 11 अर्धशतक, जबकि वनडे में 13 अर्धशतक लगाए।
  • टेस्ट में हीथ ने 216 विकेट और वनडे में 239 विकेट लिए। टेस्ट में 73 रन देकर छह विकेट और वनडे में 32 रन देकर पांच विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है।
  • वह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच भी रह चुके हैं।
  • साल 2021 में स्ट्रीक पर आईसीसी ने 5 भ्रष्टाचार विरोधी संहिता के पांच उल्लंघनों के चलते 8 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts