Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

युवक का अपहरण कर बायपास पर घुमाया, मारपीट कर लूट — पांच आरोपी हिरासत में

Follow on Google News
युवक का अपहरण कर बायपास पर घुमाया, मारपीट कर लूट — पांच आरोपी हिरासत में
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर - तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे की आड़ में अपहरण, मारपीट और लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कार से टक्कर मारने के बाद बदमाशों ने युवक का अपहरण कर उसे बंधक बनाकर बायपास पर घुमाया और बेरहमी से मारपीट की। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर सभी को हिरासत में ले लिया है।  पुलिस के अनुसार संस्कृति पैराडाइज निवासी तनिष्क पुत्र महेश बैरागी ने शिकायत दर्ज कराई कि मंगलवार रात वह अपनी कार से जा रहे थे। कैलोद पाटा के पास पीछे से आ रही एक कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद जब वह नीचे उतरकर नुकसान देखने लगे, तभी दूसरी कार से तीन युवक उतरे और बिना किसी बात के गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते आरोपियों ने तनिष्क पर हमला कर दिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे जबरदस्ती अपनी कार (MP07 ZZ 2649) में बैठा लिया और मौके से फरार हो गए।

    आधे घंटे तक बायपास पर बनाया बंधक

    शिकायत के मुताबिक आरोपी युवक को बायपास रोड पर करीब आधे घंटे तक कार में घुमाते रहे। इस दौरान लगातार मारपीट करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों ने डराने-धमकाने के साथ लूटपाट भी की।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने अपहरण, मारपीट और लूट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    सोने के आभूषण और अन्य सामान छीना

    आरोप है कि बदमाशों ने तनिष्क के हाथ से सोने की अंगूठी, ब्रेसलेट, घड़ी और महंगा चश्मा उतरवा लिया। इसके बाद आरोपियों ने मायाखेड़ी इलाके में युवक को छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम ने बताया कि आरोपियों में नितेश और अर्जुन निवासी बाणगंगा, संजय और विजय निवासी चंदननगर तथा सुखविंदर निवासी बाणगंगा को हिरासत में लिया गया है। सभी के खिलाफ अपहरण, मारपीट और लूट का मामला दर्ज किया गया है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts