PlayBreaking News

दो दिन में पैसे दो वरना गोली..!एल्विश यादव से मांगी गई करोड़ों की एक्सटॉर्शन मनी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का लिया नाम?

मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस OTT-2 विजेता एल्विश यादव को 10 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है, जिसमें खुद को गैंगस्टर नेटवर्क से जोड़कर जान से मारने की चेतावनी दी गई। विदेशी नंबर से आए इस मैसेज ने सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर ला दिया है।
Follow on Google News
एल्विश यादव से मांगी गई करोड़ों की एक्सटॉर्शन मनी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का लिया नाम?

एंटरटेनमेंट डेस्क। मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं, इस बार वजह एक गंभीर धमकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें 10 करोड़ रुपये की रंगदारी (extortion) देने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने खुद को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ बताया है। इस घटना के बाद पूरे मामले ने सुरक्षा एजेंसियों और सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

धमकी कैसे मिली?

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला 5 मई 2026 का है। उस दिन एल्विश यादव के मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी। एल्विश ने कॉल नहीं उठाई, जिसके बाद उसी नंबर से एक मैसेज भेजा गया।

मैसेज में एक व्यक्ति ने अपना नाम रणदीप मलिक बताया और कहा कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है। उसने सीधे तौर पर 10 करोड़ रुपये की मांग की और धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो गोली मार दी जाएगी। यह मैसेज केवल एल्विश यादव ही नहीं बल्कि उनके पिता राम अवतार यादव के मोबाइल पर भी भेजा गया।

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग : बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस में शिकायत और FIR दर्ज

धमकी मिलने के बाद एल्विश यादव ने तुरंत गुरुग्राम के सेक्टर-56 पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए FIR दर्ज कर ली है। इस केस में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2)- रंगदारी (Extortion) और धारा 351(2)- आपराधिक धमकी (Criminal Intimidation) धाराएं लगाई गई हैं। अब यह केस क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है और पुलिस तकनीकी जांच में जुट गई है। विदेशी नंबर, कॉल ट्रेसिंग और मैसेज के सोर्स को ट्रैक किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Elvish Yadav : यूट्यूबर एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सांप के जहर और रेव पार्टी आरोपों वाली FIR खारिज

एक्सटॉर्शन मनी क्या होती है?

अब समझते हैं कि एक्सटॉर्शन मनी यानी रंगदारी क्या होती है। एक्सटॉर्शन मनी (Extortion Money) का मतलब होता है किसी व्यक्ति से डर, धमकी या दबाव डालकर पैसे वसूलना। यह पूरी तरह से गैरकानूनी (illegal) होता है और भारतीय कानून में इसे गंभीर अपराध माना जाता है।

कौन हैं Elvish Yadav?

एल्विश यादव आज के समय में सोशल मीडिया का बड़ा नाम हैं। उन्होंने यूट्यूब पर अपनी कॉमेडी, रोस्ट वीडियो और लाइफस्टाइल कंटेंट से लाखों फॉलोअर्स बनाए हैं। बाद में उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस OTT 2 जीतकर और भी ज्यादा लोकप्रियता हासिल की।
उनकी पहचान एक डिजिटल क्रिएटर के तौर पर है, लेकिन पिछले कुछ समय से उनका नाम कई विवादों में भी जुड़ता रहा है। इसके बावजूद उनकी फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है और सोशल मीडिया पर उनकी मजबूत पकड़ है।

यह भी पढ़ें: अंबिकापुर में हिंदूवादी संगठनों ने एल्विश-अंजलि के गरबा कार्यक्रम का जताया विरोध, पुतले जलाने की दी चेतावनी 

लॉरेंस बिश्नोई का नाम क्यों आया?

धमकी में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम लिया गया है। लॉरेंस बिश्नोई एक कुख्यात अपराधी माना जाता है, जिसका नाम कई हाई-प्रोफाइल मामलों से जुड़ा रहा है। हालांकि, इस मामले में अभी पुलिस जांच कर रही है कि क्या यह असली गैंग की धमकी है या किसी ने फर्जी तरीके से नाम का इस्तेमाल किया है।

पुलिस की आगे की कार्रवाई

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है। विदेशी नंबर को ट्रैक किया जा रहा है। कॉल और मैसेज का सोर्स का पता लगाया जा रहा है। क्राइम ब्रांच भी इस केस को टेक्निकल और डिजिटल दोनों लेवल पर जांच रही है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts