राष्ट्रीय

Yogi Adityanath’s Oath : दूसरी बार UP के CM बने योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने योगी को सीएम पद की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेता मंच पर मौजूद रहे। वहीं केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इसके अलावा 16 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्य मंत्री बनाए गए हैं।

योगी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

दूसरी बार UP के CM बने योगी

एक बार फिर उत्तर प्रदेश की कमान योगी के हाथ में आ गई है। योगी आदित्यनाथ ने दोबारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है।

मंत्रियों की पूरी लिस्ट- 

ये कैबिनेट मंत्री बने

  • सुरेश खन्ना- यूपी में मंत्री पद के लिए सुरेश खन्ना ने दूसरी बार शपथ ली है। वे पिछले बार सरकार में गन्ना मंत्री का भार संभाल रहे थे।
  • सूर्य प्रताप शाही- वे देवरिया के पथरदेवा विधानसभा सीट से विधायक हैं।
  • स्वतंत्र देव सिंह- प्रदेश अध्यक्ष, उनकी अध्यक्षता में बीजेपी ने यूपी में दूसरी बार जीत दर्ज की है।
सुरेश खन्ना, सूर्य प्रताप शाही और स्वतंत्र देव सिंह
  • बेबी रानी मौर्य- उत्तराखंड में राज्यपाल रह चुकी हैं।
  • लक्ष्मी नारायण चौधरी- वे पिछली सरकार में दुग्ध विकास, पशुधन और मत्सय विभाग के मंत्री थे। वे कल्याण सिंह की सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।
  • जयवीर सिंह- मैनपुरी से जीतकर आए हैं। मैनपुरी सपा का गढ़ है।
  • धर्मपाल सिंह- वे पिछली सरकार में भी सिंचाई मंत्री थे। धर्मपाल सिंह बरेली के आंवटा विधानसभा सीट से विधायक हैं।
बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह और धर्मपाल सिंह
  • नंद गोपाल नंदी- वे पिछली सरकार में भी मंत्री रहे हैं। वे इलाहाबाद दक्षिणी सीट से तीसरी बार विधायक बने हैं।
  • भूपेंद्र चौधरी- वे वर्तमान में विधान पार्षद हैं। पश्चिमी यूपी में भूपेंद्र सिंह चौधरी पार्टी का बड़ा चेहरा हैं।
  • अनिल राजभर- वे वाराणसी के शिवपुर से विधायक चुने गए हैं। बीजेपी में वे पूर्वोतर में राजभर समूदाय के बड़े चेहरे हैं।
  • जितिन प्रसाद- वे पिछली सरकार में मंत्री रहे चुके हैं। यूपी में बीजेपी के बड़े ब्राह्मण चेहरे के रूप में हैं।
भूपेंद्र चौधरी, अनिल राजभर, नंद गोपाल नंदी, जितिन प्रसाद
  • राकेश सचान- वे कानपुर के भोगनीपुर सीट से विधायक चुने गए हैं। पहले वे कांग्रेस और सपा में भी रह चुके हैं।
  • अरविंद कुमार शर्मा- वे जनवरी 2021 में बीजेपी में शामिल हुए थे। मऊ के रहने वाले अरविंद कुमार आईएएस रह चुके हैं।
  • योगेंद्र उपाध्याय- वे आगरा दक्षिणी सीट से विधायक बने हैं।
  • आशीष पटेल- केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति हैं। अपना दल के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। MLC हैं।
  • संजय निषाद- वे मौजूदा में विधान परिषद सदस्य हैं।
राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय, आशीष पटेल और संजय निषाद

स्वतंत्र प्रभार मंत्रियों की लिस्ट

  • नितिन अग्रवाल- एक साल पहले सपा से भाजपा में आए थे।
  • कपिल देव अग्रवाल- मुजफ्फरनगर से भाजपा विधायक हैं।
  • रविंद्र जायसवाल- वाराणसी से विधायक हैं। पिछली सरकार में भी मंत्री थे।
  • संदीप सिंह- पिछली सरकार में भी मंत्री थे।
नितिन अग्रवाल, कपिल देव अग्रवाल, रवीन्द्र जायसवाल और संदीप सिंह
  • गुलाब देवी- भाजपा की वरिष्ठ नेता, चंदौसी से विधायक हैं।
  • गिरीश चंद्र यादव- जौनपुर से विधायक हैं।
  • धर्मवीर प्रजापति
  • असीम अरुण- वे पूर्व आईएएस अधिकारी हैं।
गुलाब देवी, गिरीश चंद्र यादव, धर्मवीर प्रजापति और असीम अरुण
  • जेपीएस राठौर- उनके पास 22 साल का राजनीतिक अनुभव है।
  • दयाशंकर सिंह- वे पूर्वांचल में बीजेपी के कद्दावर नेता हैं।
  • नरेंद्र कश्यप- वे 30 साल से राजनीति में हैं।
  • दिनेश प्रताप सिंह- रायबरेली से विधायक हैं।
जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेंद्र कश्यप और दिनेश प्रताप सिंह
  • अरुण कुमार सक्सेना- बरेली से विधायक हैं। पेशे से डॉक्टर।
  • दयाशंकर मिश्र दयालु- कांग्रेस से भाजपा में आए थे।
अरुण कुमार सक्सेना और दयाशंकर मिश्र दयालु

ये राज्यमंत्री बने

  • मयंकेश्वर सिंह
  • दिनेश खटीक
  • संजीव गोंड
  • बलदेव सिंह ओलख
मयंकेश्वर सिंह, दिनेश खटिक, संजीव गोंड और बलदेव सिंह ओलख
  • अजीत पाल
  • जसवंत सैनी
  • राकेश निषाद
  • मनोहर लाल मन्नू कोरी
अजीत पाल, जसवंत सैनी, रामकेश निषाद और मनोहर लाल मन्नू कोरी
  • संजय गंगवार
  • बृजेश सिंह
  • केपी मलिक
  • सुरेश राही
संजय गंगवार, बृजेश सिंह, केपी मलिक और सुरेश राही
  • सोमेंद्र तोमर
  • अनूप प्रधान वाल्मीकि
  • प्रतिभा शुक्ला
  • राकेश राठौर गुरू
सोमेंद्र तोमर, अनूप प्रधान, प्रतिभा शुक्ला और राकेश राठौर गुरू
  • रजनी तिवारी
  • सतीश शर्मा
  • दानिश आजाद अंसारी
  • विजय लक्ष्मी गौतम
रजनी तिवारी, सतीश शर्मा, दानिश आजाद अंसारी और विजय लक्ष्मी गौतम

शपथ ग्रहण में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे कई केंद्रीय मंत्री

योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, अनुराग ठाकुर, एसपी सिंह बघेल, स्मृति ईरानी और वीके सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे।

हजारों लोग योगी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने इकाना स्टेडियम पहुंचे

ये भी पढ़ें – CM योगी के शपथ ग्रहण से पहले लखनऊ में एनकाउंटर, 1 लाख का इनामी बदमाश ढेर

संबंधित खबरें...

Back to top button