Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

25 मार्च को CM पद की शपथ लेंगे योगी, PM मोदी सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद

25 मार्च को CM पद की शपथ लेंगे योगी, PM मोदी सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद
उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत से चुनाव जीतने के बाद अब शपथ-ग्रहण की तारीख पर आधिकारिक मुहर लग गई है। योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उत्तर प्रदेश में करीब 37 साल बाद कोई पार्टी लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है।

कितने बजे होगा कार्यक्रम

CM योगी का दूसरा शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को शहीद पथ स्थित इकाना स्टेडियम में शाम करीब 4 बजे होगा। जानकारी के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्र सरकार के कई मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, संघ और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। वहीं, 200 से ज्यादा VVIP की एक लिस्ट भी तैयार कर ली गई है।

विपक्ष के नेताओं को भी दिया जाएगा निमंत्रण

योगी मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित विपक्षी दलों के नेताओं को भी निमंत्रण भेजा जाएगा। इसके साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

2024 के हिसाब से तय होगा मंत्रिमंडल

आगामी लोकसभा चुनाव (2024) को ध्यान में रखकर मंत्रिमंडल का गठन होगा। पुराने के साथ नए चेहरों को भी तरजीह दी जाएगी। संगठन में रहकर बेहतर काम करने वालों को अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस बार महिलाओं ने जाति-धर्म से ऊपर उठकर सुरक्षा और सुशासन के मुद्दे पर भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाई है, लिहाजा मंत्रिमंडल में महिलाओं को खास तवज्जो मिलेगी। जानकारी के मुताबिक ज्यादातर नाम तय किए जा चुके हैं। कुछ युवा और चर्चित चेहरे भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जा सकते हैं। ये भी पढ़ें- कार्यवाहक CM योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर वार, कहा- वे चाहे कितना भी झूठ बोल लें लेकिन…

ये नाम चर्चा में सबसे आगे

केशव प्रसाद मौर्य, बेबी रानी मौर्य और ब्रजेश पाठक के डिप्टी सीएम बनने के चर्चा है। वहीं दिनेश शर्मा, स्वतंत्र देव सिंह, गोपाल टंडन, सिद्धार्थ नाथ सिंह, श्रीकांत शर्मा, जय प्रताप सिंह, सूर्यप्रताप शाही, बिपिन वर्मा, धर्मपाल लोधी, भूपेंद्र चौधरी, असीम अरुण, संदीप सिंह, राजेश्वर सिंह, रमापति शास्त्री, सतीश महाना के मंत्री बनने की संभावना है। अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts