Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोहागपुर के मातापुरा में जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, मकान मालिक सहित 10 गिरफ्तार, 30,200 रुपए जब्त

सोहागपुर के मातापुरा में बंद कमरे में जुआ खेलते नौ लोग पकड़े गए। पुलिस ने मकान मालिक सहित 10 लोगों पर कार्रवाई कर 30,200 रुपए जब्त किए।
सोहागपुर के मातापुरा में जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, मकान मालिक सहित 10 गिरफ्तार, 30,200 रुपए जब्त

सोहागपुर। नगर के मातापुरा क्षेत्र में बंद कमरे के अंदर चल रहे जुए के फड़ पर सोहागपुर पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए मकान मालिक सहित कुल 10 लोगों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस ने मौके से 30 हजार 200 रुपए नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। यह जानकारी देते हुए एएसआई गणेश राय ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।

जुआ खेलते नौ लोगों को पकड़ा

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मातापुरा वार्ड में भूरा प्रजापति के मकान के ऊपरी कमरे में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपयों का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सोहागपुर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी। यहां बंद कमरे में जुआ खेलते हुए नौ लोगों को पकड़ा गया।

पुलिस ने जुआ खेलते पाए गए कल्लू प्रजापति (38), गोवर्धन प्रजापति (40), यशवंत प्रजापति (19), किशोरी प्रजापति (38), वीरनलाल प्रजापति (40), कृष्ण कुमार अहिरवार (25), गुड्डन साहू (29), शेरू उर्फ जगदीश कहार (35) और परसराम प्रजापति (28) को पकड़ा। सभी सोहागपुर के अलग-अलग वार्डों एवं क्षेत्रों के निवासी हैं।

सोहागपुर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, 3-4 दिन बाद काम पर लौटे कर्मचारी; शहर में फिर शुरू हुई सफाई

जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई

वहीं, जिस मकान में जुआ खेला जा रहा था, उसके मकान मालिक भूरा उर्फ भूरी प्रजापति (35) के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार मकान मालिक द्वारा अपने घर के कमरे को जुआघर के रूप में संचालित करने का मामला सामने आने पर उसके विरुद्ध जुआ एक्ट की धारा 3 के तहत कार्रवाई की गई, जबकि जुआ खेलते मिले नौ व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

पुलिस ने सभी दस आरोपियों के कब्जे से कुल 30 हजार 200 रुपए नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। इस मामले में अपराध क्रमांक 700/2026 के तहत जुआ एक्ट की धारा 13 एवं 3 में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

पेंशन कार्ड बनवाने के नाम पर रिटायर्ड सब इंजीनियर से 1.92 लाख की ठगी, APK फाइल भेजकर खाली किए दो बैंक खाते

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला (आईपीएस) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन तथा एसडीओपी अरविंद शाह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक वरुण सिंह, प्रधान आरक्षक भूपेश मिश्रा, आरक्षक संतोष टेकाम, सुनील ओझा, राजकुमार यादव, नंदकिशोर रजक, नीलेश रघुवंशी एवं संदीप चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही 

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...

Latest Posts