Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आजमगढ़:अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी मामला, सीएम योगी बोले-अपने चेले-चपाटों को समझाएं

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि बेटी का सम्मान होना चाहिए और किसी भी बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है।
अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी मामला, सीएम योगी बोले-अपने चेले-चपाटों को समझाएं

आजमगढ़। सभा के दौरान सीएम योगी ने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि बेटियों के सम्मान पर कोई समझौता नहीं होना चाहिए। साथ ही सपा नेतृत्व को संबोधित करते हुए कहा कि अपने चेले-चपाटों की भाषा और आचरण पर भी नियंत्रण जरूरी है।

आजमगढ़ की सभा में सीएम योगी का बयान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बेटी का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ कुछ लोगों ने गलत टिप्पणियां की थीं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। 

ये भी पढ़ें: क्या आपका टूथब्रश बन चुका है बैक्टीरिया का घर? जानिए कब बदलना चाहिए और कहां रखना है सुरक्षित

बेटी-बेटी होती है-सीएम योगी 

सीएम योगी ने कहा कि किसी भी बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे ऐसे संस्कारों में पले हैं जहां गांव की बेटी सबकी बेटी और गांव की बहन सबकी बहन मानी जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में बेटियों के सम्मान को लेकर भेदभाव की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। 

'अखिलेश यादव को अपने चेले-चपाटों को समझाना चाहिए'

मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरों को उपदेश देने से पहले अपने लोगों को भी समझाना चाहिए। उन्होंने सपा प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने चेले-चपाटों को भाषा पर संयम रखने की सलाह दें। दूसरों की बहन-बेटियों, बुजुर्गों और दिवंगत नेताओं के प्रति इस्तेमाल होने वाली भाषा पर भी आत्ममंथन होना चाहिए। सार्वजनिक जीवन में मर्यादित भाषा जरूरी है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: पुरानी रंजिश में पति-पत्नी की हत्या, शव श्मशान में दफनाए; एक सप्ताह बाद खुला डबल मर्डर का राज।

'नहीं समझा सकते तो हमें सौंप दीजिए'

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि पार्टी नेतृत्व अपने कार्यकर्ताओं को नहीं समझा सकता तो प्रशासन उन्हें समझा देगा। उन्होंने संकेत दिया कि कानून व्यवस्था के मामले में सरकार कठोर रुख अपनाएगी। सीएम योगी के इस बयान को राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर कड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है। 

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना 

इससे पहले अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए भाजपा और मुख्यमंत्री पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि परिवार वाले ही परिवार का दुख-दर्द समझ सकते हैं और ऊपर बैठे लोग परिवार की चिंता नहीं करते। अदिति यादव पर हुई टिप्पणियों को लेकर सपा और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मामले ने राजनीतिक बहस के साथ-साथ सोशल मीडिया आचरण पर भी चर्चा छेड़ दी है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts