Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Yash Dayal :कंटेंट क्रिटर से गुपचुप कर ली शादी, घर में कोई डेकोरेशन नहीं, 2 बार लग चुके रेप के आरोप

रिपोर्ट के अनुसार, शादी को पूरी तरह निजी रखा गया था। इसमें क्रिकेट जगत से किसी भी खिलाड़ी यहां तक की करीबी दोस्त को भी निमंत्रण नहीं दिया गया। सिर्फ परिवार और बेहद करीबी लोगों की मौजूदगी में ही दोनों ने सात फेरे लिए।
कंटेंट क्रिटर से गुपचुप कर ली शादी, घर में कोई डेकोरेशन नहीं, 2 बार लग चुके रेप के आरोप
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेटर यश दयाल ने विवादों के बीच चुपचाप शादी कर ली है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB के इस तेज गेंदबाज पर पहले यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगे थे, जिसके चलते वह पिछले कुछ समय से विवादों में है इस कारण उन्होंने खुद को क्रिकेट से दूर रखा है। यहीं कारण है कि वह यूपी टी20 लीग 2025 में भी हिस्सा नहीं ले सके थे।

    सोशल मीडिया पर अचानक से अब उनकी शादी की खबर सामने आने के बाद यह सवाल भी उठने लगा है कि क्या वह इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में खेलते नजर आएंगे या नहीं।

    ग्रेटर नोएडा में खास मेहमानों के बीच लिए साथ फेरे

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यश दयाल ने 4 फरवरी को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बेहद निजी समारोह में शादी की। बताया जा रहा है कि शादी को काफी गुपचुप तरीके से आयोजित किया गया था और इसमें सिर्फ परिवार के लोग और कुछ करीबी ही मौजूद थे। शादी की खबर करीब एक महीने बाद सामने आई, जिससे क्रिकेट फैंस भी हैरान रह गए।

    यह भी पढ़ें: IPL 2026 : क्या अपनी टीमों के लिए आखिरी बार उतरेंगे ये 4 दिग्गज? बढ़ती उम्र और प्रदर्शन भी है वजह

    पत्नी कंटेंट क्रिएटर, रील बनाने के बाद सुर्खियों में छाई

    यश दयाल की पत्नी का नाम श्वेता पुंडीर है, जो दिल्ली की एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर उनके करीब 5.87 लाख फॉलोअर्स हैं। वह इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स लीग में ब्रॉडकास्टर के रूप में भी काम कर चुकी हैं। हाल ही में श्वेता ने यश के साथ एक रील सोशल मीडिया पर साझा की थी, जिससे दोनों के रिलेशन को लेकर चर्चाएं तेज हुई थी।

    किसी भी क्रिकेटर को नहीं मिला इन्विटेशन

    रिपोर्ट के अनुसार, शादी को पूरी तरह निजी रखा गया था। इसमें क्रिकेट जगत से किसी भी खिलाड़ी यहां तक की करीबी दोस्त को भी निमंत्रण नहीं दिया गया। सिर्फ परिवार और बेहद करीबी लोगों की मौजूदगी में ही दोनों ने सात फेरे लिए। वहीं दूसरी ओर भारतीट टीम के चाइनामैन गेंदबाज की मसूरी में हाल ही में बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा संग शादी हुई है। जिसमें कई क्रिकेटर्स और सेलेब्स शामिल हुए हैं। 

    IPL करियर पर एक नजर

    वहीं बात करे यश दयाल के IPL करियर की तो उन्होंने अब तक अपने आईपीएल करियर में 43 मैच खेले हैं। इन मुकाबलों में उन्होंने 41 विकेट चटकाएं हैं। जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3 विकेट पर 20 रन रहा है, जबकि गेंदबाजी औसत 33.90 और इकॉनमी रेट 9.57 रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि विवादों के बाद वह आईपीएल 2026 में मैदान पर वापसी कर पाते हैं या नहीं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts