PlayBreaking News

IPL 2026 :क्या अपनी टीमों के लिए आखिरी बार उतरेंगे ये 4 दिग्गज? बढ़ती उम्र और प्रदर्शन भी है वजह

तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। 37 वर्षीय इशांत ने आईपीएल के 117 मैचों में 96 विकेट लिए हैं। वह फिलहाल गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं, लेकिन पिछले सीजन में उनका प्रदर्शन साधारण रहा था।
Follow on Google News
क्या अपनी टीमों के लिए आखिरी बार उतरेंगे ये 4 दिग्गज? बढ़ती उम्र और प्रदर्शन भी है वजह
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत में अब दो हफ्ते से भी कम समय बचा है। टूर्नामेंट का पहला मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां सीजन में एक बार फिर फैंस को कई दिग्गज खिलाड़ियों को मैदान पर देखने का मौका मिलेगा। हालांकि कुछ अनुभवी खिलाड़ियों के लिए यह आईपीएल बतौर खिलाड़ी आखिरी सीजन भी साबित हो सकता है।

    महेंद्र सिंह धोनी

    सबसे पहले नाम आता है महेंद्र सिंह धोनी जो आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं और उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स पांच बार चैंपियन बन चुकी है। वह लीग के पहले सीजन से ही 2016 और 2017 को छोड़कर चेन्नई के लिए खेलते आ रहे हैं। फिलहाल टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ के पास है, लेकिन पिछले सीजन में चोट के कारण उन्हें दोबारा कप्तानी संभालनी पड़ी थी। ऐसे में माना जा रहा है कि IPL 2026 उनका बतौर खिलाड़ी आखिरी सीजन हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: चैंपियन कप्तान सूर्या जल्द बनेंगे पापा : मुंबई में आयोजित किया बेबी शॉवर इवेंट, चश्मा पहन पत्नी संग मारी ग्लैमरेस एंट्री

    37 वर्षीय रहाणे का नाम भी शामिल

    दूसरे खिलाड़ी हैं अजिंक्य रहाणे जो इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करेंगे। 37 वर्षीय रहाणे का आईपीएल करियर काफी लंबा रहा है। उन्होंने 198 मैचों में 5032 रन बनाए हैं, जिसमें 33 अर्धशतक और 2 शतक शामिल हैं। हालांकि अगर इस सीजन में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, तो यह उनका आखिरी आईपीएल सीजन साबित हो सकता है।

    क्या आखिरी बार उतरेंगे ईशांत शर्मा?

    तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। 37 वर्षीय इशांत ने आईपीएल के 117 मैचों में 96 विकेट लिए हैं। वह फिलहाल गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं, लेकिन पिछले सीजन में उनका प्रदर्शन साधारण रहा था। अगर इस बार भी वह प्रभाव नहीं छोड़ पाए, तो उनका आईपीएल करियर यहीं खत्म हो सकता है।

    ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का नाम भी शामिल

    इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस का नाम भी सामने आता है। वह पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले स्टोइनिस ने 109 मैचों में 2026 रन बनाए और 44 विकेट लिए हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से उनका प्रदर्शन कोई खास नहीं रहा है। ऐसे में IPL 2026 उनके करियर का अंतिम सीजन साबित हो सकता है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts