World Kidney Day:गर्मियों में किडनी स्टोन का बढ़ा खतरा! ये 7 आदतें पहुंचा रही नुकसान

गर्मी के मौसम में किडनी स्टोन की समस्या काफी बढ़ जाती है। इसका मुख्य कारण डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी है। पसीने के साथ शरीर से पानी और मिनरल्स बाहर निकल जाते हैं, जिससे यूरिन गाढ़ा हो जाता है और उसमें कैल्शियम व अन्य मिनरल्स जमा होने लगते हैं। इस प्रक्रिया से किडनी स्टोन बनने का खतरा बढ़ता है।
विश्व किडनी दिवस पर यह समझना जरूरी है कि कुछ सामान्य आदतें किडनी को नुकसान पहुंचा रही हैं और स्टोन बनने की संभावना को बढ़ा रही हैं।
यह भी पढ़ें: Health Tips : ज्यादा Protein बन सकता है सेहत का दुश्मन! जानिए महिलाओं के लिए कितनी मात्रा है सही
किडनी को नुकसान पहुंचाने वाली आदतें
1. पर्याप्त पानी न पीना- किडनी के लिए पानी की कमी सबसे बड़ी समस्या है। अगर पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं तो किडनी शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर नहीं निकाल पाती। इसके परिणामस्वरूप यूरिन में मिनरल्स जमा होकर स्टोन बन सकते हैं।
यह भी पढ़ें: क्या इंजेक्शन में गई हवा होती है जानलेवा? मेडिकल सच सामने आया
2. अत्यधिक नमक का सेवन- खाने में ज्यादा नमक लेने से यूरिन में कैल्शियम की मात्रा बढ़ जाती है। इससे पथरी बनने का खतरा बढ़ जाता है।
3. पेनकिलर्स का अधिक सेवन- बिना डॉक्टर की सलाह के लगातार दर्द कम करने वाली दवाओं का सेवन किडनी पर दबाव डालता है और किडनी फेलियर का जोखिम बढ़ाता है।
4. प्रोटीन और प्रोसेस्ड फूड का ज्यादा सेवन- रेड मीट और प्रोसेस्ड फूड में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। लगातार इनका सेवन किडनी पर अतिरिक्त दबाव डालता है और स्टोन बनने की संभावना बढ़ाता है।
5. मीठे ड्रिंक्स और सोडा- ज्यादा मीठे सोडा, शर्बत और स्पोर्ट्स ड्रिंक्स पीने से किडनी पर नकारात्मक असर पड़ता है और स्टोन का खतरा बढ़ता है।
6. ऑक्सलेट वाले फूड्स का अधिक सेवन- पालक, चाय, चॉकलेट और कुछ नट्स में ऑक्सलेट की मात्रा अधिक होती है। इनका जरूरत से ज्यादा सेवन भी किडनी स्टोन के खतरे को बढ़ा सकता है।
7. फिजिकल एक्टिविटी की कमी- लंबे समय तक बैठे रहने या व्यायाम न करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा होता है, जिससे मिनरल्स का संतुलन बिगड़ता है और स्टोन बनने की संभावना बढ़ जाती है।
किडनी स्टोन के लक्षण
किडनी स्टोन होने पर आमतौर पर यह लक्षण दिखाई देते हैं-
- कमर या पेट के एक तरफ तेज दर्द
- पेशाब में जलन या खून
- बार-बार पेशाब लगना
- मतली या उल्टी
- कभी-कभी बुखार
यदि ये लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
बचाव के उपाय
- पर्याप्त पानी पीना- गर्मी में रोजाना 2.5 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए। इससे यूरिन पतला रहता है और स्टोन बनने का खतरा कम होता है। नींबू पानी, नारियल पानी और छाछ जैसी ड्रिंक्स भी हाइड्रेशन में मदद करती हैं।
- बैलेंस डाइट लेना- ताजे फल, सब्जियां और संतुलित आहार लेना जरूरी है। प्रोसेस्ड फूड, अधिक नमक और जंक फूड से बचें।
- कैफीन और अल्कोहल का सेवन कम करें- कैफीन और अल्कोहल शरीर में पानी की कमी करते हैं और किडनी स्टोन का खतरा बढ़ाते हैं।
- नियमित व्यायाम- नियमित शारीरिक गतिविधि से शरीर में मिनरल्स का संतुलन बना रहता है और स्टोन बनने का खतरा कम होता है।
- नियमित जांच- पहले किडनी स्टोन की समस्या हो चुकी है तो समय-समय पर डॉक्टर से जांच कराते रहें।
घरेलू उपाय
- नींबू पानी: इसमें सिट्रिक एसिड होता है, जो किडनी स्टोन को घोलने में मदद करता है।
- नारियल पानी: मूत्र मार्ग को साफ रखने और स्टोन बनने से रोकने में सहायक।
- तुलसी का रस: किडनी की कार्यक्षमता बढ़ाता है और पथरी बनने से रोकता है।











