Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पूर्व जज गिरीबाला सिंह की जमानत पर 8 अक्टूबर को अगली सुनवाई, CBI ने दहेज एक्ट की घाराएं हटाईं

दहेज हत्या मामले में सेंट्रल जेल भोपाल में बंद रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह की जमानत याचिका पर 8 अक्टूबर को हाईकोर्ट जबलपुर में सुनवाई होगी। सीबीआई ने चार्जशीट में दहेज हत्या का आरोप हटाकर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा 108 के तहत आरोप लगाया है। जेल में गिरीबाला सिंह फिलहाल अपने खिलाफ दाखिल चालान की कॉपी पढ़ने में समय बिता रही हैं।
पूर्व जज गिरीबाला सिंह की जमानत पर 8 अक्टूबर को अगली सुनवाई, CBI ने दहेज एक्ट की घाराएं हटाईं
पूर्व जज गिरीबाला सिंह की जमानत पर 8 अक्टूबर को अगली सुनवाई

भोपाल। दहेज हत्या मामले में सेंट्रल जेल भोपाल में बंद रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह अपने खिलाफ पेश किए गए अभियोग पत्र (चालान) के अध्ययन में डूबी हैं। हर पन्ने की एक-एक लाइन को पढ़ते हुए विचारमग्न रहती हैं और कई बयानों व पंचनामों को बार-बार पढ़ रही हैं।

चालान की कॉपी लेकर पढ़ने में डूबीं गिरीबाला सिंह

दरअसल रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह के खिलाफ सीबीआई ने दहेज हत्या का आरोप हटाते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसके बाद चालान की कॉपी खुद रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह ने ली और उसे ही पढ़ रही हैं। इस दौरान कई पेज मोड़ दिए हैं तो कई बयानों और पंचनामा को कई-कई बार पढ़ती हैं।

ये भी पढ़ें: रीवा सड़क हादसे में हाईकोर्ट ने कहा-एजेंट ने प्रीमियम राशि में गबन किया तो भी बीमा कंपनी को करना होगा क्लेम का भुगतान

बैरक में 20 महिला कैदियों के साथ रहती हैं

गिरीबाला सिंह के साथ बैरक में 20 अन्य महिला कैदी हैं, लेकिन वह उनसे भी बात नहीं करतीं। साथी महिला बंदियों के अपने केस से जुड़ी परेशानी बताने पर वह सलाह जरूर दे देती हैं। रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह बेहद शांत रहती हैं और कभी किसी से विवाद तो छोड़िए, ऊंची आवाज में बात तक नहीं करती हैं।

कभी-कभार कैंटीन से मंगवाती हैं स्नैक्स

गिरीबाला सिंह के परिवार ने जेल कैंटीन में पैसे जमा करवाए हैं, जिसके बदले कभी-कभार सादे स्नैक्स गिरीबाला सिंह मंगवा लेती हैं। गिरीबाला सिंह की बहन की बेटी बेटे समर्थ को जेल में राखी बांधने आई थी, उसकी मुलाकात भी गिरीबाला सिंह से नहीं हो पाई।

Breaking News

सामान्य कैदियों के साथ ही रखा गया

सेंट्रल जेल भोपाल के अधीक्षक मानेंद्र सिंह के अनुसार रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह ज्यादातर समय अपने चालान को पढ़ते हुए गुजारती हैं। उन्हें सामान्य कैदियों के साथ ही रखा गया है और जेल नियमों के अनुसार ही चेकिंग और खाना होता है।

12 मई को ट्विशा शर्मा ने कथित तौर पर की आत्महत्या

रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह के बेटे समर्थ सिंह की पत्नी मॉडल ट्विशा शर्मा ने 12 मई 2026 को कथित तौर पर आत्महत्या की थी। पुलिस ने गिरीबाला सिंह और समर्थ सिंह पर दहेज हत्या बीएनएस 80(2) और प्रताड़ना की एफआईआर दर्ज की थी। 15 मई 2026 को भोपाल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस कोर्ट ने गिरीबाला सिंह की अग्रिम जमानत मंजूर की थी।

ये भी पढ़ें: सीहोर में सरेराह गुंडागर्दी का वीडियो वायरल, युवक को लाठियों से पीटा

हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत की थी खारिज

ट्विशा के माता-पिता ने अग्रिम जमानत के खिलाफ हाईकोर्ट जबलपुर में याचिका पेश की थी। 27 मई 2026 को हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत को खारिज कर दिया और जांच सीबीआई को सौंप दी गई। 28 मई 2026 को सीबीआई ने गिरीबाला सिंह से 6 घंटे पूछताछ और जांच के बाद गिरफ्तार किया। सीबीआई की विशेष अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भोपाल सेंट्रल जेल भेजा। जुलाई 2026 में भोपाल कोर्ट ने नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद हाईकोर्ट में याचिका पेश की गई। सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की, जिसमें दहेज हत्या की धारा 80(2) का आरोप हटाकर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा 108 / पूर्व IPC 306 का आरोप लगाया। 30 सितंबर 2026 को हाईकोर्ट ने जमानत अर्जी में संशोधन की अनुमति दी। अब जमानत याचिका पर 8 अक्टूबर को हाईकोर्ट जबलपुर में सुनवाई होनी है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts