Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

NGT ने मंदसौर में घनी बस्ती में ब्लास्टिंग और क्रशर चलाने पर दिया नोटिस

एनजीटी की भोपाल सेंट्रल जोन बेंच ने मंदसौर में रिहायशी इलाकों, स्कूलों और सरकारी कार्यालयों के पास कथित अवैध गिट्टी क्रशर व विस्फोटक ब्लास्टिंग के मामले में राज्य सरकार समेत सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया। संयुक्त समिति को मौके की जांच कर छह सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
NGT ने मंदसौर में घनी बस्ती में ब्लास्टिंग और क्रशर चलाने पर दिया नोटिस
फाइल फोटो

भोपाल। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की भोपाल स्थित सेंट्रल जोन बेंच ने मंदसौर में घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके, स्कूलों और सरकारी कार्यालयों के पास अवैध रूप से संचालित पत्थर खदानों (गिट्टी क्रशर) और विस्फोटक ब्लास्टिंग के मामले में कड़ा रुख अपनाया है। धर्मेंद्र गोस्वामी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए बेंच ने राज्य सरकार सहित सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

ये भी पढ़ें: NGT ने कहा-बंद खदानों को लावारिस नहीं छोड़ा जा सकता, सीसीटीवी निगरानी के निर्देश

छह सप्ताह में मांगा जवाब

न्यायाधीश शियो कुमार सिंह (न्यायिक सदस्य) और डॉ. सुधीर कुमार चतुर्वेदी (विशेषज्ञ सदस्य) की बेंच ने सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर तामीली कराने और छह सप्ताह के भीतर अपना विस्तृत जवाब ई-फाइलिंग पोर्टल के माध्यम से दाखिल करने का निर्देश दिया है। साथ ही मामले की वस्तुस्थिति जांचने के लिए एक संयुक्त समिति का गठन किया गया है। इसमें जिला मजिस्ट्रेट, मंदसौर के प्रतिनिधि और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा नामित प्रतिनिधि शामिल होंगे। समिति को प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर छह सप्ताह के भीतर तथ्यात्मक और की गई कार्रवाई की रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को इस प्रक्रिया के लिए नोडल एजेंसी बनाया गया है।

ये भी पढ़ें: 72% सीवेज बिना ट्रीटमेंट! NGT ने MP समेत तीन राज्यों से मांगा वार्ड-गांव का हिसाब

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts