ग्वालियर में महिला सुरक्षा की नई पहल, दिल्ली की तर्ज पर बनाई जाएंगी पिंक पुलिस चौकियां

ग्वालियर में महिला सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए एक नई पहल शुरू की जा रही है। अब दिल्ली की तर्ज पर ग्वालियर में भी पिंक पुलिस चौकियां स्थापित की जाएंगी। इन चौकियों में महिला पुलिस अफसर और महिला कांस्टेबल तैनात रहेंगी, जिससे महिलाओं को बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर बेहतर सुरक्षा और सहायता मिल सके।
पहले फेज में लश्कर और मुरार में बनेंगी चौकियां
इस योजना के तहत पहली पिंक पुलिस चौकी लश्कर के सराफा बाजार में स्थापित की जाएगी। इसके अलावा मुरार उपनगर में भी एक पिंक पुलिस चौकी बनाई जाएगी। चौकी पर महिला सुरक्षा से जुड़े अन्य हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए जाएंगे, जिससे किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।





















