PlayBreaking News

WhatsApp हैक हो जाए तो घबराएं नहीं!इस आसान तरीके से करें रिकवर, जानें इसका सीक्रेट कोड

दरअसल, कई मामलों में साइबर अपराधी यूजर के फोन नंबर पर आने वाले कॉल और मैसेज को किसी दूसरे नंबर पर फॉरवर्ड कर देते हैं। जब यूजर व्हाट्सऐप में दोबारा लॉग-इन करने की कोशिश करता है, तो OTP या वेरिफिकेशन कॉल उसके बजाय हैकर के पास पहुंच जाती है।
Follow on Google News
इस आसान तरीके से करें रिकवर, जानें इसका सीक्रेट कोड

आज के समय में WhatsApp सिर्फ चैटिंग और कॉलिंग का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यह हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। करोड़ों भारतीय व्हाट्सऐप का इस्तेमाल दोस्तों और परिवार से बातचीत करने, फोटो-वीडियो शेयर करने, ऑनलाइन बिजनेस चलाने और कई जरूरी सेवाओं का लाभ लेने के लिए करते हैं। यही वजह है कि यदि किसी का व्हाट्सऐप अकाउंट हैक हो जाए, तो उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

हाल के वर्षों में व्हाट्सऐप अकाउंट हैक होने के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। साइबर अपराधी नए-नए तरीके अपनाकर लोगों के अकाउंट तक पहुंच बना लेते हैं। कई बार यूजर को अचानक पता चलता है कि उसका व्हाट्सऐप अकाउंट अपने आप लॉग-आउट हो गया है या फिर वह दोबारा लॉग-इन नहीं कर पा रहा है। ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कुछ आसान कदम उठाकर अकाउंट को वापस पाया जा सकता है। तो चलिए जानते है। 

WhatsApp अकाउंट हैक होने पर क्या करें?

दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट के ज्वॉइंट सीपी रजनीश गुप्ता के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति का व्हाट्सऐप अकाउंट हैक हो गया है, तो सबसे पहले उसे अपने मोबाइल से एक खास USSD कोड डायल करना चाहिए। यह कोड है ##21#। इस कोड का इस्तेमाल मोबाइल नंबर पर एक्टिव कॉल और मैसेज फॉरवर्डिंग सेवाओं को बंद करने के लिए किया जाता है।

हैक होने के बाद क्या होता है?

दरअसल, कई मामलों में साइबर अपराधी यूजर के फोन नंबर पर आने वाले कॉल और मैसेज को किसी दूसरे नंबर पर फॉरवर्ड कर देते हैं। जब यूजर व्हाट्सऐप में दोबारा लॉग-इन करने की कोशिश करता है, तो OTP या वेरिफिकेशन कॉल उसके बजाय हैकर के पास पहुंच जाती है। इसी कारण यूजर अपने अकाउंट तक दोबारा पहुंच नहीं बना पाता।

यह भी पढ़ें: मोबाइल पर नहीं आएगा तेज आवाज वाला इमरजेंसी अलर्ट, एनडीएमए ने रोकी सेल ब्रॉडकास्ट सेवा

##21# डायल करने से क्या होता है?

ऐसी स्थिति में ##21# डायल करने से फोन नंबर पर एक्टिव सभी कॉल और मैसेज फॉरवर्डिंग बंद हो जाती हैं। इसके बाद व्हाट्सऐप का वेरिफिकेशन कोड सीधे आपके मोबाइल नंबर पर आने लगता है और अकाउंट रिकवर करने की प्रक्रिया आसान हो जाती है।

WhatsApp अकाउंट रिकवर करने के लिए क्या करें?

यदि आपको लगता है कि आपका अकाउंट हैक हो गया है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले अपने मोबाइल से ##21# डायल करें
  • इसके बाद व्हाट्सऐप को दोबारा इंस्टॉल या ओपन करें।
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके लॉग-इन करने की कोशिश करें।
  • OTP या वेरिफिकेशन कॉल आने का इंतजार करें।
  • प्राप्त OTP दर्ज करके अकाउंट को दोबारा सक्रिय करें।
  • लॉग-इन होने के बाद तुरंत Two-Step Verification ऑन करें।
  • अपने व्हाट्सऐप से जुड़े सभी अनजान डिवाइस और लिंक्ड अकाउंट्स की जांच करें।
  • यदि समस्या बनी रहती है, तो Meta की आधिकारिक सहायता सेवा का उपयोग करें।

##21# डायल के बाद भी समस्या बनी रहे तो क्या करें?

अगर बताए गए तरीकों के बाद भी आपका अकाउंट रिकवर नहीं हो रहा है, तो आपको Meta की सहायता लेनी चाहिए। Meta ने ऐसे मामलों के लिए शिकायत दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध कराई है। इसके लिए सबसे पहले Meta के आधिकारिक शिकायत पेज पर जाएं। वहां आपसे पूछा जाएगा कि क्या आप कानून प्रवर्तन एजेंसी (Law Enforcement Officer) से जुड़े हैं। इस प्रश्न का उत्तर ‘No’ चुनें। इसके बाद अपना व्हाट्सऐप नंबर कंट्री कोड के साथ दर्ज करें।

2nd स्टेप फोलो करें

अगले चरण में आपको समस्या की सूची दिखाई जाएगी। वहां ‘Account Hacked’ या अकाउंट हैक होने से संबंधित विकल्प चुनें। इसके बाद दिए गए बॉक्स में अपनी समस्या विस्तार से लिखें। साथ ही अपना पूरा नाम और ईमेल एड्रेस भी दर्ज करें ताकि Meta आपसे संपर्क कर सके।

कंपनी करेगी शिकायत पर काम

शिकायत जमा करने के बाद Meta आपकी जानकारी की जांच करेगा। यदि आपकी जानकारी सही पाई जाती है, तो कंपनी की ओर से आपको ईमेल या मैसेज के माध्यम से आगे की प्रक्रिया बताई जाएगी। इन निर्देशों का पालन करके आप अपने व्हाट्सऐप अकाउंट को दोबारा प्राप्त कर सकते हैं।

अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये सावधानियां

व्हाट्सऐप अकाउंट हैक होने से बचने के लिए हमेशा Two-Step Verification चालू रखें। किसी भी व्यक्ति के साथ OTP साझा न करें। अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और समय-समय पर अपने व्हाट्सऐप की सुरक्षा सेटिंग्स की जांच करते रहें। इसके अलावा, केवल आधिकारिक ऐप स्टोर से ही व्हाट्सऐप डाउनलोड करें। याद रखें, साइबर अपराधी अक्सर लोगों की छोटी-सी लापरवाही का फायदा उठाते हैं। इसलिए सतर्क रहना और सुरक्षा नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। सही समय पर कार्रवाई करके आप न केवल अपना अकाउंट बचा सकते हैं, बल्कि अपनी निजी जानकारी को भी सुरक्षित रख सकते हैं।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts