Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Milind Soman Fitness:60 साल के मिलिंद ने 15 किलोमीटर तैरकर स्ट्रेट ऑफ जिब्राल्टर किया पार

स्ट्रेट ऑफ जिब्राल्टर यूरोप और अफ्रीका के बीच सबसे सकरा समुद्री रास्ता है। इसका फैलाव स्पेन के टैरिफा से मोरक्को के तट तक है, लेकिन जोखिम के कारण इसे तैरना माना जाता है कठिन
60 साल के मिलिंद ने 15 किलोमीटर तैरकर स्ट्रेट ऑफ जिब्राल्टर किया पार

मुंबई। अपनी फिटनेस के लिए मशहूर मॉडल एक्टर मिलिंद सोमन ने उपब्धियों में एक और तमगा जोड़ लिया है। उन्होंने तैराकी के लिए यूरोप के सबसे कठिन माने जाने वाले स्ट्रेट ऑफ जिब्राल्टर को तैर कर पार किया है। स्ट्रेट ऑफ जिब्राल्टर 15 किमी चौड़ा है जो स्पेन और मोरक्को के बीच स्थित है। 1 मई, 2026 को सोमन ने यह दूरी तय की। जिब्राल्टर जलडमरूमध्य यूरोप और अफ्रीका के बीच सबसे संकरे बिंदुओं में से एक है। इंस्टाग्राम पर इस पल को शेयर करते हुए, उन्होंने पानी में तैरते हुए और भारतीय ध्वज पकड़े हुए अपनी तस्वीरों के साथ इस अनुभव को "बेहद खूबसूरत तैराकी" बताया।

फिटनेस आइकॉन हैं मिलिंद

तैराकी के अलावा, मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। उनके डेली रुटीन में लंबी दूरी की दौड़, साइकिलिंग और योग शामिल हैं।

इससे पहले भी तैर चुके हैं 15 किलोमीटर

कुछ माह पहले गोवा के समुद्र तट पर मिलिंद ने 7 घंटे 20 मिनट में 15 किलोमीटर की लंबी तैराकी पूरी की। इसे उन्होंने अपनी अब तक की सबसे लंबी स्वीमिंग बताया था। मिलिंद सोमन ने अगस्त 2025 में स्पेन में आयरन मैन में भी हिस्सा लिया था और उसे पूरा किया था।
इसके ठीक पहले जुलाई 2025 में सोमन और उनकी पत्नी ने कोल्हापुर में ट्रायथलॉन चैलेंज को पूरा किया था। इसमें  राजाराम झील में 3.8 किमी की तैराकी, उसके बाद 180 किमी की साइकिलिंग और 10 किमी की दौड़ शामिल थी।

कनाडा में अलग देश की मांग तेज : अल्बर्टा में रेफरेंडम की तैयारी का दावा, 3 लाख हस्ताक्षर चुनाव अधिकारियों को भेजे गए

जंक और प्रोसेस्ड फूड से परहेज

सोमन की जीवनशैली का एक महत्वपूर्ण पहलू उनका स्वच्छ खान-पान का सिद्धांत है। वे बता चुके हैं कि प्रोसेस्ड, पैकेज्ड फूड से दूरी बना कर रखते हैं। कोल्ड ड्रिंक्स नहीं लेते। वे डाइट को नेचुरल रखने पर जो देते हैं। सप्लीमेंट्स और अतिरिक्त विटामिन से पूरी तरह परहेज करते हैं। हां, यह भी कि कभी भी बहुत ठंडा पानी नहीं पीते।

Mohali ED Raid : मोहाली में ED रेड के दौरान बड़ा खुलासा, 9वीं मंजिल से नीचे फेंके गए नोटों से भरे बैग

फलों से भरपूर नाश्ता

चाय, बिस्कुट या नमकीन स्नैक्स जैसे पारंपरिक नाश्ते के बजाय, मिलिंद अपने दिन की शुरुआत ताजे, मौसमी फलों से करते हैं। अक्सर पपीता, तरबूज या मौसम के दौरान कई आम और केले उनके नाश्ते का हिस्सा होते हैं।

Puneet Pandey
By Puneet Pandey

Latest Posts