Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

क्या है बिग बैश लीग (BBL)?पहली बार भारत में होगा मैच, जानिए क्यों खास है ऑस्ट्रेलिया की IPL जैसी टी20 लीग

ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीगों में से एक है। इसकी शुरुआत 2011 में हुई थी और इसमें ऑस्ट्रेलिया के 8 शहरों की टीमें हिस्सा लेती हैं। दिसंबर 2026 में पहली बार BBL का आधिकारिक मुकाबला भारत के चेन्नई में खेला जाएगा।
पहली बार भारत में होगा मैच, जानिए क्यों खास है ऑस्ट्रेलिया की IPL जैसी टी20 लीग
भारत में पहली बार होंगे BBL के मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेल सहयोग को नई दिशा मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) से घोषणा की कि इस साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) का उद्घाटन मुकाबला भारत के चेन्नई में खेला जाएगा। यह पहली बार होगा जब किसी विदेशी फ्रेंचाइजी टी20 लीग का आधिकारिक मैच भारतीय धरती पर आयोजित किया जाएगा। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर बिग बैश लीग क्या है और इसे इतना खास क्यों माना जाता है?

क्या है बिग बैश लीग (BBL)?

Big Bash League (BBL) ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी प्रोफेशनल टी20 क्रिकेट लीग है। इसकी शुरुआत 2011 में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने की थी। लोकप्रियता के मामले में इसे ऑस्ट्रेलिया का इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) कहा जाता है। हर साल यह लीग ऑस्ट्रेलिया की गर्मियों के दौरान आयोजित होती है और दुनियाभर के करोड़ों क्रिकेट प्रशंसक इसे देखते हैं।

BBL में 8 टीमें लेती हैं हिस्सा

BBL में ऑस्ट्रेलिया के अलग-अलग शहरों की 8 फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेती हैं।

  • एडिलेड स्ट्राइकर्स
  • ब्रिस्बेन हीट
  • होबार्ट हरिकेन्स
  • मेलबर्न रेनेगेड्स
  • मेलबर्न स्टार्स
  • पर्थ स्कॉर्चर्स
  • सिडनी सिक्सर्स
  • सिडनी थंडर

टूर्नामेंट लीग स्टेज और प्लेऑफ फॉर्मेट में खेला जाता है। इसमें ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ियों के अलावा दुनिया के कई दिग्गज विदेशी क्रिकेटर भी हिस्सा लेते हैं।

ये भी पढ़ें: भारत में पहली बार बिग बैश लीग! MCG से पीएम मोदी ने किया बड़ा ऐलान, स्टीव वॉ भी रहे मौजूद

भारत में पहली बार क्यों होगा मैच?

PM Modi और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की मौजूदगी में घोषणा की गई कि दिसंबर में BBL का उद्घाटन मुकाबला चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में आयोजित किया जाएगा। यह क्रिकेट इतिहास का बड़ा कदम माना जा रहा है क्योंकि पहली बार किसी विदेशी फ्रेंचाइजी लीग का आधिकारिक मैच भारत में खेला जाएगा। यह मुकाबला 'G'Day Namaste' कार्यक्रम का हिस्सा होगा जिसके जरिए दोनों देश खेल, व्यापार, पर्यटन और निवेश के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे।

महिलाओं के लिए भी होती है BBL

पुरुषों की लीग के अलावा विमेंस बिग बैश लीग (WBBL) भी आयोजित होती है। इसकी शुरुआत 2015 में हुई थी और आज यह दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित महिला टी20 लीगों में गिनी जाती है।

ये भी पढ़ें: England India T20 series: इंग्लैंड का शानदार खेल, चौथे टी20 में भारत को 9 विकेट से हराकर जीती सीरीज

भारत-ऑस्ट्रेलिया खेल साझेदारी को मिलेगी मजबूती

दोनों देशों ने इस दौरान स्पोर्ट्स कोऑपरेशन रोडमैप भी जारी किया। इसके तहत खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, स्पोर्ट्स साइंस, टेक्नोलॉजी, रिसर्च और खेल निवेश जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाया जाएगा। माना जा रहा है कि इससे दोनों देशों के खेल संबंधों को नई मजबूती मिलेगी और भविष्य में ऐसे और बड़े आयोजन भारत में देखने को मिल सकते हैं।

Dr. Sumit  Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts