Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पश्चिम बंगाल चुनाव:फालता सीट की सभी 285 बूथों पर फिर होगी वोटिंग, EVM गड़बड़ी और हिंसा के बाद EC का बड़ा फैसला

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाते हुए फालता विधानसभा सीट के सभी 285 पोलिंग बूथों पर दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया है।
फालता सीट की सभी 285 बूथों पर फिर होगी वोटिंग, EVM गड़बड़ी और हिंसा के बाद EC का बड़ा फैसला

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाते हुए फालता विधानसभा सीट के सभी 285 पोलिंग बूथों पर दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया है। यहां 21 मई को फिर से वोटिंग होगी जबकि नतीजे 24 मई को घोषित किए जाएंगे। दरअसल 29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान EVM में गड़बड़ी और हिंसा की कई शिकायतें सामने आई थीं। एक बूथ पर तो EVM में भाजपा के बटन के सामने टेप लगा हुआ मिला जिसके बाद विवाद और गहरा गया।

पहले भी 15 बूथों पर हो चुकी है री-पोलिंग

इससे पहले दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट पश्चिम के 11 और डायमंड हार्बर के 4 बूथों पर दोबारा मतदान कराया गया था। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक इन 15 बूथों पर करीब 90% मतदान दर्ज किया गया जो काफी ज्यादा माना जा रहा है।

TMC और BJP में आरोप-प्रत्यारोप

दक्षिण 24 परगना में TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की घटनाएं भी सामने आईं। सुरक्षाबलों को हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित करना पड़ा। फालता में कुछ वोटर्स ने आरोप लगाया कि TMC कार्यकर्ताओं ने वोटिंग के बाद उनके साथ मारपीट की। विरोध करने पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने की भी बात कही गई जिसमें कई लोग घायल हुए। वहीं TMC ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि मगराहाट के एक बूथ पर सुरक्षाबलों ने उनके कैंप में तोड़फोड़ की और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की।

ममता बनर्जी का दावा- 200 से ज्यादा सीटों पर जीत

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने काउंटिंग से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दावा किया कि उनकी पार्टी 200 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

ये भी पढ़ें: जबलपुर बरगी डैम हादसा : 48 घंटे बाद मिले दो बच्चों के शव, मृतकों की संख्या हुई 11

EVM और पोस्टल बैलेट पर भी विवाद

TMC ने कोलकाता के खुदीराम अनुशीलन केंद्र स्थित रिटर्निंग ऑफिसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी का आरोप है कि पोस्टल बैलेट कवर से छेड़छाड़ की गई है। चुनाव आयोग के मुताबिक सभी शिकायतों की जांच की जा रही है और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पचमढ़ी: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में फिर हुई बाघ की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

राज्य में रिकॉर्ड मतदान

पश्चिम बंगाल की सभी 294 सीटों पर इस बार रिकॉर्ड 92.84% मतदान दर्ज किया गया।

  • पहले चरण (23 अप्रैल): 152 सीटों पर 93.19% वोटिंग
  • दूसरे चरण (29 अप्रैल): 142 सीटों पर 92.48% वोटिंग

 अब पूरे राज्य की नजरें आने वाले नतीजों पर टिकी हैं जो 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts