PlayBreaking News

जबलपुर बरगी डैम हादसा :48 घंटे बाद मिले दो बच्चों के शव, मृतकों की संख्या हुई 11

जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में 48 घंटे बाद दो बच्चों के शव मिलने से मृतकों की संख्या 11 हो गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और कुछ लोग अब भी लापता हैं। हादसे में लापरवाही के आरोप लगे हैं। सरकार ने तीन कर्मचारियों को बर्खास्त कर जांच के आदेश दिए हैं।
Follow on Google News
48 घंटे बाद मिले दो बच्चों के शव, मृतकों की संख्या हुई 11

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने पूरे प्रदेश को हिला दिया है। हादसे के 48 घंटे बाद दो और बच्चों के शव मिलने से मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।

रेस्क्यू ऑपरेशन के तीसरे दिन शनिवार को विराज सोनी (6 वर्ष) और तमिल (6 वर्ष) के शव बरामद किए गए। इससे पहले भी एक 4 साल के बच्चे की मौत हो चुकी है। इस हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया है।

अब भी लापता हैं लोग

प्रशासन के अनुसार अभी भी कुछ लोग लापता हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी है। घटनास्थल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

कैसे हुआ हादसा?

यह हादसा जबलपुर से करीब 45 किलोमीटर दूर नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम के बैकवॉटर में खमरिया टापू के पास हुआ। बताया जा रहा है कि अचानक मौसम खराब हो गया, तेज हवाएं चलने लगीं और पानी में ऊंची लहरें उठने लगीं। इससे क्रूज का संतुलन बिगड़ गया।

ये भी पढ़ें: बरगी डैम क्रूज हादसा: पीड़ितों के बीच पहुंचे CM डॉ. मोहन यादव, दोषियों पर की सख्त कार्रवाई

लाइफ जैकेट को लेकर अफरा-तफरी

हादसे के दौरान यात्रियों ने क्रू मेंबर पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आखिरी समय में लाइफ जैकेट को लेकर अफरा-तफरी मच गई थी, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।

ये भी पढ़ें: क्रूज में सुरक्षा नहीं, मौत का था इंतजाम...! 5 मिनट की लापरवाही पड़ गई कई जिंदगियों पर भारी

200 से ज्यादा जवान कर रहे रेस्क्यू

हादसे के बाद से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। NDRF, SDRF, होमगार्ड और प्रशासन के 200 से ज्यादा जवान इस अभियान में लगे हैं। इलाके की भौगोलिक स्थिति कठिन होने के कारण ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

ये भी पढ़ें: बरगी हादसे पर CM सख्त : क्रूज मैनेजर, पायलट-हेल्पर सस्पेंड; रीजनल अफसर पर जांच शुरू

राज्य सरकार ने दिए जांच के आदेश

मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। लापरवाही के आरोप में क्रूज से जुड़े तीन कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही गई है।

ये भी पढ़ें: क्रूज हादसे से पहले का VIDEO : लहरों के बीच मस्ती कर रहे थे लोग, अचानक बदल गया मंजर... और कुछ ही पलों में पसरा सन्नाटा

परिवारों को चमत्कार की उम्मीद

इस हादसे के बाद भी कुछ लोग लापता हैं और उनके परिजन अब भी किसी चमत्कार की उम्मीद लगाए बैठे हैं। रेस्क्यू टीम लगातार कोशिश कर रही है, लेकिन गहराई और तेज बहाव के कारण अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: थम गई सांसें, लहरों के बीच मां की पकड़ नहीं हुई ढीली... आखिर तक बेटे को सीने से चिपकाए रखा

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts