PlayBreaking News

'भयमुक्त बंगाल' का सपना होगा पूरा :अमित शाह बोले- दीदी के गढ़ में जीतकर आए सुवेंदु, अब बनेगा नया बंगाल

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद अमित शाह ने सुवेंदु अधिकारी को भावी मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने इसे 'भयमुक्त बंगाल' की शुरुआत कहा और घुसपैठ, हिंसा और तस्करी पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। शाह ने कहा कि बीजेपी अब 'सोनार बांग्ला' बनाने की दिशा में काम करेगी।
Follow on Google News
अमित शाह बोले- दीदी के गढ़ में जीतकर आए सुवेंदु, अब बनेगा नया बंगाल

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विधायक दल की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने इस जीत को ऐतिहासिक जनादेश बताते हुए कहा कि जनता ने ‘भयमुक्त बंगाल’ के लिए बीजेपी पर भरोसा जताया है।

सुवेंदु अधिकारी को बताया भविष्य का मुख्यमंत्री

अमित शाह ने अपने भाषण में सुवेंदु अधिकारी की तारीफ करते हुए उन्हें बंगाल का भावी मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने बदलाव के लिए वोट दिया है और बीजेपी अब जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेगी।

‘भयमुक्त बंगाल’ का सपना पूरा होगा

अमित शाह ने कहा कि लंबे समय से बंगाल में हिंसा और डर का माहौल था। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले वामपंथी शासन और बाद में दूसरी सरकारों के दौरान लोकतंत्र कमजोर हुआ। उन्होंने कहा कि अब बंगाल में ऐसा माहौल बनाया जाएगा, जहां लोग बिना डर के अपनी बात रख सकें।

रवीन्द्रनाथ टैगोर की पंक्तियों का किया जिक्र

अपने संबोधन में अमित शाह ने रवीन्द्रनाथ टैगोर की प्रसिद्ध पंक्तियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अब ‘मन भयमुक्त हो और सिर गर्व से ऊंचा हो’ वाला सपना साकार होता दिख रहा है।

ये भी पढ़ें: सियासत के ‘सम्राट’: पढ़ाई में अव्वल और राजनीति में माहिर, कौन हैं 'दादा' सुवेंदु अधिकारी?

पांच दशक की राजनीति पर हमला

अमित शाह ने कहा कि पिछले 50 वर्षों में बंगाल ने कानून व्यवस्था, लोकतंत्र और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में नकारात्मक राजनीति देखी। उन्होंने कहा कि अब बीजेपी ‘सोनार बांग्ला’ बनाने की दिशा में काम करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी बंगाल की संस्कृति और परंपराओं को मजबूत करने का काम करेगी।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा होने की बात

अमित शाह ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी विचारधारा की पार्टी का बंगाल में सरकार बनाना ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने के बाद कार्यकर्ताओं की एक बड़ी इच्छा बंगाल में बीजेपी सरकार बनाना थी, जो अब पूरी होती दिखाई दे रही है।

2014 से 2026 तक की यात्रा का जिक्र

शाह ने कहा कि 2014 से शुरू हुई बीजेपी की यात्रा अब गंगोत्री से गंगासागर तक पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने विकास और विचारधारा दोनों को मजबूत किया है।

ये भी पढ़ें: Suvendu Adhikari: भवानीपुर या नंदीग्राम कौन सी सीट चुनेंगे सुवेंदु ?, बंगाल में कल सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण

321 कार्यकर्ताओं के बलिदान को किया याद

अमित शाह ने दावा किया कि बीजेपी के 321 कार्यकर्ताओं ने इस जीत के लिए अपनी जान गंवाई। उन्होंने कहा कि बंगाल और केरल जैसी राजनीतिक हिंसा उन्होंने कहीं नहीं देखी। उन्होंने सभी दिवंगत कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

घुसपैठ और सीमा सुरक्षा पर सख्त संदेश

अमित शाह ने कहा कि अब बंगाल, असम और त्रिपुरा में बीजेपी की सरकार होने से सीमा सुरक्षा और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि घुसपैठ और तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और देश को ‘घुसपैठिया मुक्त’ बनाने की दिशा में काम होगा।

ये भी पढ़ें: सुवेंदु अधिकारी बने बंगाल के नए मुख्यमंत्री : विधायक दल के नेता चुने गए, अमित शाह ने गर्मजोशी से लगाया गले

भवानीपुर सीट का खास जिक्र

अमित शाह ने भवानीपुर सीट का जिक्र करते हुए कहा कि शुभेंदु अधिकारी ने “दीदी के घर में जाकर” जीत हासिल की है। उन्होंने भवानीपुर की जनता का धन्यवाद भी किया।

उन्होंने कहा कि इस बार बंगाल में रिकॉर्ड 93 प्रतिशत मतदान हुआ और चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। अमित शाह ने चुनाव आयोग, सुरक्षा बलों, बंगाल पुलिस और चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की सराहना की।

कार्यकर्ताओं को दी खास सलाह

अमित शाह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार बनने के बाद किसी तरह की हिंसा या बदले की राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता ने बीजेपी को बड़ा जनादेश दिया है, इसलिए पार्टी को विनम्रता के साथ जनता की सेवा करनी होगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts