सुवेंदु अधिकारी बने बंगाल के नए मुख्यमंत्री :विधायक दल के नेता चुने गए, अमित शाह ने गर्मजोशी से लगाया गले

इधर, कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाश सरकार  ने कहा कि समारोह को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है।
Follow on Google News
विधायक दल के नेता चुने गए, अमित शाह ने गर्मजोशी से लगाया गले

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी होंगे। कोलकाता के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विधायक दल की मीटिंग में उन्हें नेता चुना गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने सुवेंदु को स्टेज में माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वे कल 11 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

साथ ही राज्य में दो उप-मुख्यमंत्री भी होंगे। जहां डिप्टी CM के तौर पर रूपा गांगुली के नाम पर मुहर लग चुकी है। जबकि दूसरा डिप्टी CM दार्जिलिंग से पुरुष विधायक होगा। सुवेंदु गृह मंत्रालय अपने पास रखेंगे। वहीं विधायक दल की बैठक के बाद आज शाम 5 बजे तीनों के नाम का ऐलान किया जाएगा।

Twitter Post

बंगाल में 26 साल बाद डिप्टी सीएम पद पर चर्चा तेज

पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई बीजेपी सरकार के गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी बीच राज्य में 26 साल से खाली पड़े उपमुख्यमंत्री पद को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पश्चिम बंगाल में आखिरी बार 5 नवंबर 2000 तक दिवंगत बुद्धदेव भट्टाचार्य  इस पद पर रहे थे। उस समय राज्य में ज्योति बसु की सरकार थी।

यह भी पढ़ें: Teachers Protest: TRE-4 को लेकर पटना में जोरदार प्रदर्शन, पुलिस लाठीचार्ज पर मचा हंगामा, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने जताई नाराजगी

अब तक सिर्फ तीन नेता बने डिप्टी सीएम

पश्चिम बंगाल के इतिहास में अब तक केवल तीन नेता ही उपमुख्यमंत्री बने हैं। इनमें ज्योति बसु, बिजॉय सिंह नाहर और बुद्धदेव भट्टाचार्य शामिल हैं। ज्योति बसु पहली बार 1 मार्च 1967 से 21 नवंबर 1967 तक उपमुख्यमंत्री रहे थे। इसके बाद वे 25 फरवरी 1969 से 16 मार्च 1970 तक दूसरी बार इस पद पर रहे।

Featured News

बीजेपी नेताओं में उत्साह, शपथ ग्रहण की तैयारी तेज

नई बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। बीजेपी नेता शकर घोष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने वर्षों तक राजनीतिक हिंसा झेली और कई लोगों ने अपनी जान गंवाई। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री हमेशा कहते थे कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की धरती पर बीजेपी की सरकार बननी चाहिए और अब वह सपना पूरा हो गया है।

ममता बनर्जी पर भी साधा निशाना

शंकर घोष ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने इस्तीफा देने से इनकार किया, जिसके बाद राज्यपाल को सरकार भंग करनी पड़ी। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

शपथ ग्रहण में शामिल होंगे कई बड़े नेता

इधर, कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाश सरकार  ने कहा कि समारोह को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। देशभर से मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और सांसद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेंगे।

पोस्ट-पोल हिंसा के खिलाफ लेफ्ट का प्रदर्शन

विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद राज्य में हुई हिंसा के विरोध में लेफ्ट फ्रंट ने शुक्रवार शाम कोलकाता में विरोध रैली निकालने का ऐलान किया है। लेफ्ट नेताओं का आरोप है कि जीत के जश्न के नाम पर राज्यभर में हिंसा और हमले किए जा रहे हैं।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts