Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिवाली पर पटाखों से बढ़ा प्रदूषण तो क्या हुआ? CM योगी बोले- हवा फिर साफ हो जाएगी

दिवाली पर पटाखे जलाने से बढ़े प्रदूषण को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि लोगों ने एक दिन धूमधाम से त्योहार मनाया तो इसमें क्या गलत है। अगर पटाखों से हवा खराब हुई है तो वह फिर ठीक भी हो जाएगी। इस दौरान उन्होंने आलोचना करने वालों पर भी निशाना साधा।
दिवाली पर पटाखों से बढ़ा प्रदूषण तो क्या हुआ? CM योगी बोले- हवा फिर साफ हो जाएगी
CM योगी ने पटाखों पर दिया बयान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली पर पटाखे जलाने और उससे बढ़े प्रदूषण को लेकर बड़ा बयान दिया है। लखनऊ में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि लोगों ने एक दिन आतिशबाजी करके दिवाली मनाई है तो इसमें परेशानी की क्या बात है। अगर इससे प्रदूषण बढ़ा है तो वह खत्म भी हो जाएगा। CM योगी ने कहा कि सरकार ने त्योहार पर पटाखे जलाने को लेकर कोई रोक नहीं लगाई थी। उन्होंने खुद अयोध्या में दिवाली के दौरान आतिशबाजी की बात भी कही। उनके इस बयान की चर्चा हो रही है।

पटाखों से प्रदूषण बढ़ने पर क्या बोले CM योगी?

CM योगी आदित्यनाथ ने दिवाली पर पटाखे जलाने को लेकर सवाल उठाने वालों को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर आम लोगों ने एक दिन पटाखे जलाकर खुशी मनाई तो इसमें गलत क्या है? प्रदूषण हुआ है तो वह खत्म भी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों ने पूरे उत्साह के साथ दिवाली मनाई और सरकार ने त्योहार पर कोई रोक नहीं लगाई। CM योगी ने यह भी बताया कि वह खुद अयोध्या में दिवाली के मौके पर मौजूद थे और वहां आतिशबाजी भी हुई। उनके मुताबिक, त्योहार खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाना चाहिए।

असम ट्रेन हादसे से पहले का वीडियो आया सामने, लोको पायलट बोला- इमरजेंसी ब्रेक काम नहीं कर रहा!

विरोधियों पर भी साधा निशाना

अपने बयान में मुख्यमंत्री ने विरोधियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने कामों से पूरे सिस्टम को खराब करते हैं, लेकिन उन पर कोई सवाल नहीं उठाता। वहीं, आम जनता एक दिन पटाखे जलाकर त्योहार मनाती है तो प्रदूषण की बात होने लगती है। योगी ने कहा कि दिवाली साल में एक बार आती है। ऐसे में लोगों को त्योहार मनाने की खुशी मिलनी चाहिए। उन्होंने इस दौरान दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की भी शुभकामनाएं दीं।

दिवाली के बाद कई शहरों में खराब हुई हवा

दिवाली के बाद उत्तर प्रदेश के कई शहरों में हवा की हालत खराब होने की खबर सामने आई थी। लखनऊ में हवा की गुणवत्ता काफी नीचे चली गई थी। वहीं, कानपुर में भी पटाखों के बाद प्रदूषण का स्तर बढ़ने की बात कही गई। कई जगह हवा में धुआं और धूल बढ़ने से लोगों को परेशानी हुई। खासकर सांस से जुड़ी परेशानी वाले लोगों के लिए ऐसी हवा नुकसान पहुंचा सकती है। इसी वजह से दिवाली पर पटाखे जलाने को लेकर सवाल उठे थे। अब CM योगी के बयान के बाद यह मुद्दा फिर चर्चा में आ गया है।

1,146 युवाओं को मिले नौकरी के नियुक्ति पत्र

CM योगी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने राजस्व विभाग में चुने गए 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 4,300 किसान परिवारों को 215 करोड़ रुपये की मदद भी दी गई। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर भी मौजूद रहे।

लद्दाख चुनाव पर वांगचुक का ऐलान, 12 नवंबर से शुरू करेंगे आंदोलन; दिसंबर में चुनाव कराने पर उठाए सवाल

60 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को बस में मुफ्त सफर

उन्होंने कहा कि 60 साल या उससे ज्यादा उम्र की महिलाओं से बस में सफर करने का किराया नहीं लिया जाएगा। इस घोषणा से बुजुर्ग महिलाओं को राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने युवाओं को नौकरी देने के मुद्दे पर भी अपनी सरकार की बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार भर्तियां की जा रही हैं और युवाओं को नौकरी के मौके दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आगे भी नियुक्ति पत्र बांटने का सिलसिला जारी रहेगा।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

Latest Posts