Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Shehnaaz Gill:बिना डाइटिंग घटाया 12 किलो वजन, एक्ट्रेस ने खोला अपना फिटनेस सीक्रेट

एक्ट्रेस शहनाज गिल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने 12 किलो वजन कैसे कम किया। उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए उन्होंने डाइटिंग नहीं की।
Follow on Google News
बिना डाइटिंग घटाया 12 किलो वजन, एक्ट्रेस ने खोला अपना फिटनेस सीक्रेट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बिग बॉस 13 फेम शहनाज़ गिल इन दिनों अपनी फिल्म "इक कुड़ी" के प्रमोशन को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के प्रमोशन के बीच उनका जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। पहले मोटी दिखने वाली शहनाज़ अब स्लिम और फिट नजर आती हैं। उन्होंने करीब 12 किलो वजन कम किया है और इसके पीछे का तरीका बहुत ही इंस्पायरिंग है।

    शहनाज़ गिल ने खुलासा किया कि उन्होंने वजन कम करने के लिए कभी डाइटिंग नहीं की। कई लोगों ने अफवाह उड़ाई थी कि उन्होंने वजन कम करने के लिए इंजेक्शन या किसी अन्य चीज़ का इस्तेमाल किया होगा, लेकिन शहनाज़ ने साफ किया कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने अपनी फिटनेस नेचुरली, सात्विक भोजन और बैलेंस डाइट के जरिए हासिल की। वजन कम करने की अपनी जर्नी के बारे में उन्होंने बताया कि उनका वजन पहले 67 किलो था, जिसे उन्होंने 55 किलो तक कम किया। कभी-कभी उनका वजन 52 किलो तक भी गिर जाता था। शहनाज़ ने एक साल तक सात्विक आहार लिया जिसमें बिना लहसुन और प्याज वाला खाना शामिल था। उस समय वह ब्रह्मकुमारीज़ का पालन कर रही थीं और उन्होंने खुद पर काफी कंट्रोल रखा। वह यह भी बताती हैं कि वह थोड़ा बहुत एक्सरसाइज करती हैं और खाने की मात्रा पर ध्यान देती हैं। उन्हें जो खाना पसंद है, वह खाती हैं, लेकिन बैलेंस बनाए रखती हैं और बाकी का हिस्सा छोड़ देती हैं। उनके अनुसार खाने की क्वालिटी और एक्सरसाइज दोनों ही महत्वपूर्ण हैं।

    शहनाज़ ने यह भी बताया कि उनका ट्रांसफॉर्मेशन लॉकडाउन के दौरान शुरू हुआ। बिग बॉस के बाद जब लॉकडाउन आया, तो उन्होंने सोचा कि क्यों न कुछ नया किया जाए। वह अपने आप को बदलना चाहती थीं ताकि लोग उन्हें देखकर कहें, “क्या यह वही शहनाज़ है जो पहले मोटी दिखती थीं?” हालांकि उन्होंने अपने फेवरेट इंडियन ब्रेकफास्ट को पूरी तरह छोड़ने से इनकार किया। उन्होंने इसे थोड़ा बदल कर अपनी सुबह की शुरुआत हल्दी वाले पानी और हाल ही में उसमें एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर की। इसके साथ ही वह हाई-प्रोटीन वाला नाश्ता करती हैं। वे चाय, डोसा, मेथी पराठे और मूंग खाती हैं, लेकिन हमेशा मात्रा पर कंट्रोल रखती हैं।

    वर्क फ्रंट की बात करें तो शहनाज़ की फिल्म "इक कुड़ी" 31 अक्टूबर को रिलीज़ हुई है। यह फिल्म अमरजीत सिंह सरोन द्वारा निर्देशित है और इसमें निर्मल ऋषि, उदयबीर संधू और हार्बी संघा भी हैं। शहनाज़ ने इस फिल्म में को-प्रोड्यूसर की भूमिका भी निभाई है।

    Aditi Rawat
    By Aditi Rawat

    अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

    Latest Posts