Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Weather Update :16 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, MP समेत कई इलाकों में 70 किमी/घंटा तक चल सकती है हवा

24 जुलाई को IMD ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली समेत 16 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और मैदानी क्षेत्रों में जलभराव का खतरा भी जताया गया है।
16 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, MP समेत कई इलाकों में 70 किमी/घंटा तक चल सकती है हवा
देश के 16 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश समेत कई इलाकों में 70 किमी/घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

देशभर में सक्रिय मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार, 24 जुलाई को देश के 16 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ इलाकों में हवा की गति 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि और पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पूर्व राजस्थान और उससे लगे उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। वहीं मध्य असम के आसपास भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इन्हीं मौसमी प्रणालियों के कारण उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के कई राज्यों में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है।

इन 16 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी

IMD के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात और महाराष्ट्र में शुक्रवार को भारी बारिश के साथ तेज आंधी चल सकती है। कई स्थानों पर बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। पूर्वी राज्यों के कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना भी बनी हुई है।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मिलेगी राहत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिनभर बादल छाए रहने के साथ कई इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Breaking News

उत्तर प्रदेश और बिहार में तेज हवा के साथ होगी बारिश

उत्तर प्रदेश के मेरठ, लखनऊ, कानपुर, आगरा, मथुरा, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बाराबंकी, उन्नाव, सीतापुर, रामपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। बिहार में पटना, गया, बक्सर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, किशनगंज और अररिया सहित कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना है। राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश में कई जिलों के लिए येलो अलर्ट

मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, कटनी, शिवपुरी, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, खंडवा, नर्मदापुरम (होशंगाबाद) और अशोकनगर सहित कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। भोपाल का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Twitter Post

पहाड़ी राज्यों में यात्रा से पहले बरतें सावधानी

उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, चमोली, हरिद्वार, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ सहित कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर हवा की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। हिमाचल प्रदेश के मंडी, कुल्लू, शिमला, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर और सोलन में भी भारी बारिश की संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, जम्मू, बारामूला, डोडा, उधमपुर, कठुआ और किश्तवाड़ में भी खराब मौसम की चेतावनी जारी की गई है। लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और सड़क बाधित होने की आशंका को देखते हुए यात्रियों को मौसम की जानकारी लेकर ही सफर करने की सलाह दी गई है।

झारखंड, पश्चिम बंगाल और पंजाब में भी मौसम रहेगा सक्रिय

झारखंड के रांची, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, पलामू और पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम जिलों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, मालदा, मुर्शिदाबाद, कूचबिहार और बीरभूम में भारी बारिश हो सकती है। पंजाब के लुधियाना, अमृतसर, पटियाला, बठिंडा, गुरदासपुर और पठानकोट सहित कई जिलों में भी तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

भागीरथपुरा जल त्रासदी: एनजीटी में रिपोर्ट ने खोलीपोल ,भूमिगत पानी तक पहुंचा ई-कोलाई बैक्टीरिया

राजस्थान में सक्रिय रहेगा बारिश का दौर

राजस्थान के जयपुर, अजमेर, नागौर, पाली, चित्तौड़गढ़, दौसा, भरतपुर, करौली, झुंझुनू और हनुमानगढ़ सहित कई जिलों में भारी बारिश और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में बारिश का असर अधिक रहने का अनुमान है।

इन प्रमुख शहरों का तापमान

शहर

अधिकतम तापमान (24 जुलाई)

न्यूनतम तापमान (24 जुलई)

दिल्ली

32°C

28°C

मुंबई

29°C

28°C

चेन्नई

35°C

28°C

कोलकाता

29°C

27°C

लखनऊ

31°C

27°C

पटना

32°C

27°C

रांची

28°C

23°C

भोपाल

28°C

24°C

जयपुर

32°C

26°C

शिमला

24°C

20°C

नैनीताल

25°C

21°C

लोगों के लिए मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने खराब मौसम वाले क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने, बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों पर न रहने और तेज हवा के समय पेड़ों तथा कमजोर ढांचों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। पहाड़ी इलाकों में जाने वाले पर्यटकों को यात्रा से पहले स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की ताजा चेतावनियां जरूर देखनी चाहिए। लगातार बारिश वाले क्षेत्रों में जलभराव और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका को देखते हुए लोगों को अतिरिक्त सतर्क रहने की अपील की गई है

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts