Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में हुआ Bhopal Creators Summit 2026 का आयोजन, देशभर से पहुंचे क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स

भोपाल के होटल ताज में Bhopal Creators Summit 2026 का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में देशभर से क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स शामिल हुए और उनसे खास बातचीत की गई।
भोपाल में हुआ Bhopal Creators Summit 2026 का आयोजन, देशभर से पहुंचे क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स

भोपाल। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी पहचान बनाने वाले क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स शनिवार, 24 अक्टूबर को भोपाल के होटल ताज में आयोजित Bhopal Creators Summit 2026 में शामिल हुए। कार्यक्रम में कंटेंट क्रिएशन से जुड़े अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों को एक मंच पर आने का अवसर मिला। समिट के दौरान क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स से बातचीत की गई, जिसमें उन्होंने अपने काम और अनुभवों से जुड़े पहलुओं को साझा किया।

देशभर के क्रिएटर्स ने लिया हिस्सा

Bhopal Creators Summit में डिजिटल क्रिएटर्स, फोटोग्राफर्स, फिल्ममेकर्स, म्यूजिशियंस, डांसर्स और अन्य रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन का उद्देश्य क्रिएटर्स को एक मंच पर लाना और उनके बीच आपसी संपर्क व सहयोग की संभावनाओं को बढ़ावा देना है।

क्रिएटर्स अवॉर्ड शो भी आयोजन का हिस्सा

समिट में क्रिएटर्स अवॉर्ड शो भी शामिल रहा। आयोजन से जुड़ी जानकारी के मुताबिक, इसमें कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में काम करने वाली प्रतिभाओं को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित करने की व्यवस्था की गई थी। इनमें क्रिएटर ऑफ द ईयर, मोस्ट इनोवेटिव क्रिएटर, स्टोरीटेलर ऑफ द ईयर और सोशल इम्पैक्ट जैसी श्रेणियों का उल्लेख था।

Breaking News

रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने की पहल

Bhopal Creators Community की ओर से फोटोग्राफी, रील मेकिंग, डॉक्यूमेंट्री फिल्म, गेमिंग और फूड व्लॉगिंग जैसी गतिविधियों का भी उल्लेख किया गया है। इन गतिविधियों के जरिए क्रिएटर्स को अपनी प्रतिभा दिखाने और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े अन्य लोगों के साथ जुड़ने का अवसर मिलता है।

क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स से हुई खास बातचीत

समिट के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों से आए क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स से खास बातचीत की गई। इस दौरान उनके काम, अनुभवों और कंटेंट क्रिएशन के सफर से जुड़े पहलुओं को जानने का मौका मिला। उनकी बाइट्स के जरिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले क्रिएटर्स के अनुभवों को सामने रखा गया।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...

Latest Posts