Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में रविवार को गुल रहेगी बिजली! 2 से 6 घंटे तक अंधेरे में रहेंगे कई इलाके, देखें लिस्ट

Bhopal Electricity Cut: राजधानी भोपाल में रविवार, 25 अक्टूबर को मेंटेनेंस के कारण कई कॉलोनियों में 2 से 6 घंटे बिजली कटौती होगी। आनंद नगर, गोविंदपुरा, लालघाटी, कोहेफिजा, जवाहर चौक और अन्य इलाके प्रभावित रहेंगे। जानिए सुबह 9 से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती का पूरा शेड्यूल।
भोपाल में रविवार को गुल रहेगी बिजली! 2 से 6 घंटे तक अंधेरे में रहेंगे कई इलाके, देखें लिस्ट
रविवार को भोपाल में 2 से 6 घंटे तक बिजली कटौती का अलर्ट, जानें कब और कहां बंद रहेगी सप्लाई?

भोपाल। राजधानी भोपाल में रविवार, 25 अक्टूबर को कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली कंपनी मेंटेनेंस कार्य के चलते अलग-अलग समय पर 2 से 6 घंटे तक बिजली कटौती करेगी। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच कई कॉलोनियों में बिजली बंद रहेगी। ऐसे में लोगों को अपने जरूरी काम पहले से निपटाने की सलाह दी गई है। जानिए किस इलाके में कितने बजे बिजली कटौती होगी।

सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक

रणथंभौर कॉम्प्लेक्स, बैंक कॉलोनी, स्पेक्ट्रम, कैटेलाइज़र, साईदास, मोशन कोचिंग, मीरा कॉम्प्लेक्स, होटल सुदर्शन पैलेस, होटल आर्य भवन, होटल राजहंस, गोमताई विला, गणपति होटल, सर्गा सिनेमा के पीछे, होटल सिग्नेटिक ब्लू और होटल कमला के आसपास बिजली बंद रहेगी।

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक

एमपी-एमएलए क्वार्टर, जवाहर चौक, उत्तरी टीटी नगर, गंगोत्री भवन, प्रियदर्शनी और दशहरा मैदान क्षेत्र में बिजली कटौती होगी।

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक

पटेल नगर, आनंद नगर, ओरिएंटल कॉलेज, एनआरआई कॉलेज, संस्कृति और आकांक्षा मैरिज गार्डन, शकुंतला ठकराल, ईशान कॉम्प्लेक्स, ईशान कॉलोनी, गंधर्व कॉलोनी, शुक्ला पेट्रोल पंप, गोविंदपुरा मार्केट, गोविंद गार्डन, न्यू सुभाष नगर, अर्जुन नगर, अशोक नगर, चंबल कॉलोनी, शालीमार कॉम्प्लेक्स, अशोक एन्क्लेव, बागदिलकुशा, पुल बोगदा, पंजाबी बाग, गुरुनानकपुरा, बाग फरहत अफजा, ऐशबाग और जनता क्वार्टर पंप सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

ये भी पढ़ें: Bhopal Power Cut: भोपाल के 35 इलाकों में शनिवार को बिजली कटौती, 6 घंटे तक बंद रहेगी सप्लाई

सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक

कोरल कासा, एड सोसायटी, मित्तल कॉलेज, अवस्थी फार्म, रीगल एस्टेट, संत जूड एजुकेशन सोसायटी, रॉयल होम्स, सुख सागर, बीडीए कॉलोनी और चित्रकूट में बिजली बंद रहेगी।

दोपहर 12 से 2 बजे तक

डेयरी स्टेट, बरखेड़ी खुर्द, संस्कार वैली स्कूल, शारदा विहार, केरवन गेस्ट हाउस, केरवन पंप और ओ एंड एम डीएन क्षेत्र में कटौती होगी।

दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक

भोपाल टॉकीज चौराहा, मॉडल ग्राउंड, शाहजहानाबाद, नूरमहल रोड, अशोक कॉलोनी, आसाराम चौराहा, गांधीनगर मार्केट, अर्जुन वार्ड, प्रताप वार्ड, डेंटल कॉलेज, लालघाटी चौराहा, लालघाटी रोड, बरेला गांव, कोहेफिजा अस्पताल, कलेक्टर कार्यालय, आयुक्त कार्यालय, लोकायुक्त कार्यालय, शिव अपार्टमेंट, ओम शिव नगर, मुंशी प्रेम कॉलोनी, कोहेफिजा हाउसिंग बोर्ड, बीडीए कॉलोनी, मीनाक्षी अपार्टमेंट, जैन मंदिर, शिरीन अपार्टमेंट और बादशाह अपार्टमेंट सहित आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली बंद रहेगी। निर्धारित समय में बदलाव भी संभव है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...

Latest Posts