Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी रायचूरा पर एफआईआर दर्ज, शराब ठेके में फर्जी एफडीआर का आरोप

भोपाल में वर्ष 2024-25 के शराब ठेके में 2.75 करोड़ रुपये से अधिक की कथित फर्जी एफडीआर और सत्यापन रिपोर्ट के इस्तेमाल के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मामले में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के पूर्व ओएसडी और तत्कालीन सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचूरा तथा शराब ठेकेदार जसवंत सिंह सहित अन्य को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मूल दस्तावेज जुटाकर बैंक और आबकारी विभाग के अधिकारियों की भूमिका की
डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी रायचूरा पर एफआईआर दर्ज, शराब ठेके में फर्जी एफडीआर का आरोप
फाइल फोटो

भोपाल। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के पूर्व ओएसडी और तत्कालीन सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचूरा के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। भोपाल में वर्ष 2024-25 के शराब ठेके में 2.75 करोड़ रुपये से अधिक की कथित फर्जी एफडीआर और सत्यापन रिपोर्ट इस्तेमाल करने के मामले में शराब ठेकेदार जसवंत सिंह सहित अन्य को भी आरोपी बनाया गया है।

महानिदेशक ने स्वत: संज्ञान लेकर जांच कराई 

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, महानिदेशक योगेश देशमुख ने स्वत: संज्ञान लेकर जांच कराई। प्रारंभिक जांच में तत्कालीन सहायक आबकारी आयुक्त रायचूरा और हरियाणा के झज्जर निवासी ठेकेदार जसवंत सिंह की भूमिका प्रथम दृष्टया संदिग्ध पाए जाने पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। आरोप है कि शराब ठेके की प्रतिभूति के रूप में 2,75,33,335 रुपये की फर्जी एफडीआर और उसकी सत्यापन रिपोर्ट का इस्तेमाल किया गया।

ये भी पढ़ें: 1 करोड़ की रिश्वत के आरोपों में घिरे OSD दीपम रायचूरा, डिप्टी CM जगदीश देवड़ा ने प्रभार से हटाया

मूल दस्तावेज तलब, अन्य की भूमिका भी जांच के दायरे में 

लोकायुक्त भोपाल संभाग के पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाटीदार के निर्देश पर डीएसपी वीरेंद्र सिंह चौहान ने मामला दर्ज कराया। जांच के तहत आबकारी आयुक्त कार्यालय ग्वालियर और भोपाल से ठेके से संबंधित मूल दस्तावेज मांगे गए हैं। पुलिस अन्य आबकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, बैंक अधिकारियों और निजी व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

साक्ष्य मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी 

इस बारे में लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख का कहना है कि सहायक आबकारी आयुक्त और ठेकेदार के साथ ही इस मामले में बैंक अधिकारी, विभागीय अधिकारी या अन्य कोई भी, जिसकी संलिप्तता होगी, उन सभी को तलब किया जाएगा। दस्तावेज भी लिए जा रहे हैं। साक्ष्य मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों को छठे वेतनमान और एरियर का लाभ मिलने की उम्मीद, हाईकोर्ट ने सरकार को दी अंतिम मोहलत

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

Latest Posts