Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

RSS के 3,185 युवा स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन, रविवार को सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत करेंगे संवाद

जबलपुर के श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महाकौशल प्रांत के युवा स्वयंसेवकों का शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर के तीसरे दिन 24 अक्टूबर को 34 जिलों से आए 3,185 स्वयंसेवकों ने पथ संचलन में हिस्सा लिया। मार्ग पर बनाए गए 20 मंचों से विभिन्न सामाजिक वर्गों के प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने संचलन देखा। 
 RSS के 3,185 युवा स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन, रविवार को सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत करेंगे संवाद
जबलपुर। आरएसएस के पथ संचलन में शामिल हुए युवा स्वयंसेवक।

जबलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, महाकौशल प्रांत के युवा स्वयंसेवकों का शिविर श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज, जबलपुर में आयोजित किया जा रहा है। शिविर के तीसरे दिन 24 अक्टूबर को शहर में भव्य एवं गुणवत्तायुक्त पथ संचलन संपन्न हुआ। इसमें महाकौशल प्रांत के 34 जिलों से आए 16 से 32 वर्ष आयु वर्ग के 3,185 स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। इनके साथ लगभग 500 प्रबंधक भी शिविर की व्यवस्थाओं में जुटे हैं।

पथ संचलन शाम 3:30 बजे श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज से प्रारंभ होकर केशरवानी कॉलेज पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाकर अनुशासन, एकरूपता और शारीरिक दक्षता का परिचय दिया। समान गति और व्यवस्थित कदमताल के साथ निकले संचलन ने संगठनात्मक एकजुटता का प्रभावी प्रदर्शन किया।

20 मंचों से गणमान्य नागरिकों ने देखा संचलन

पथ संचलन के अवलोकन के लिए जबलपुर महानगर में समाज की 20 श्रेणियों के प्रतिनिधियों, विशिष्टजनों और गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया था। इनमें विभिन्न जाति-बिरादरी, भाषा-भाषी समूहों और कृषक वर्ग सहित समाज के अलग-अलग क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल रहे। मार्ग पर 20 मंच बनाए गए, जहां अतिथियों ने संचलन का अवलोकन किया। बड़ी संख्या में नागरिक भी इसे देखने पहुंचे। अनेक लोगों ने पहली बार इस तरह का गुणवत्तायुक्त पथ संचलन देखा और स्वयंसेवकों के अनुशासन, कदमताल एवं सामूहिकता की सराहना की।

ये भी पढ़ें: 'भारत में बांग्लादेश और फ्रांस जैसे हालात बनाने की कोशिश'... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान

25 अक्टूबर को युवाओं से संवाद करेंगे डॉ. मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का जबलपुर आगमन हो चुका है। वे 25 अक्टूबर को शिविर में शामिल होकर दो सत्रों में युवा स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन देंगे। शिविर का समापन 25 अक्टूबर को सायंकाल प्रात्यक्षिक कार्यक्रम के पश्चात होगा।

ये भी पढ़ें: RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत बालाघाट पहुंचे, कहा-भाषण से नहीं, सेवा के काम से बनती है पहचान

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts