Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Weather Update : कड़ाके की ठंड ने छुड़ाई कंपकंपी! दिल्ली समेत 20 राज्यों में कोहरे का कहर, मध्य प्रदेश में ओले गिरने की संभावना; यहां हो सकती है बारिश

Follow on Google News
Weather Update : कड़ाके की ठंड ने छुड़ाई कंपकंपी! दिल्ली समेत 20 राज्यों में कोहरे का कहर, मध्य प्रदेश में ओले गिरने की संभावना; यहां हो सकती है बारिश
नेशनल डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, कोहरे और शीतलहर के सितम ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से अभी भी राहत नहीं मिली। मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली समेत 20 राज्यों में आज भी कोल्ड वेव और कोहरे का कहर जारी है। साथ ही पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना जताई गई है।

एमपी में ओले गिरने की संभावना!

मध्य प्रदेश में बारिश, कोहरा और ठंड का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने कई जिलों में कोहरे के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कुछ हिस्सों में ओले गिरने की संभावना भी जताई गई है। घने कोहरे की वजह से राजधानी भोपाल में विजिबिलिटी 50 मीटर पर दर्ज की गई। वहीं, ठंड को देखते हुए स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है। प्रदेश में आज ग्वालियर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री दर्ज किया गया। खजुराहो प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। यहां 20.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आने वाले दिनों में ओले गिरने की संभावना जताई जा रही है।

10 जनवरी तक ऐसा ही मौसम रहेगा

मौसम विभाग की मानें तो 8 से 10 जनवरी के बीच उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इसके कारण अरब सागर में चक्रवाती हवाओं का घेरा बन रहा है। जिससे इंदौर और उसके आसपास के जगहों पर बारिश की संभावना है। इसका असर ग्वालियर-चंबल में भी देखने को मिलेगा।

20 राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी

देश के 20 राज्यों में कोहरा देखने को मिला और आने वाले दिनों में भी कोहरे की संभावाना जताई गई है। इनमें पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा और नॉर्थ-ईस्ट के अरुणाचल प्रदेश राज्य शामिल हैं।

दिल्ली में हो सकती है बारिश!

दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। बारिश की वजह से दिल्ली में ठंड का कहर और ज्यादा बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आज बारिश हो सकती है। ठंड के असर को देखते हुए 47 उड़ानें देर से उड़ रही हैं। वहीं, सोमवार को ठंड की वजह से 90 ट्रेनें देर से पहुंचीं।

उत्तर प्रदेश में भी बारिश की संभावना

दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आज हल्की बारिश से लेकर अच्छी बारिश के आसार हैं। इसमें आगरा, अलीगढ़, भदोही समेत कई इलाके शामिल हैं। बादल छाए रहने के साथ बारिश या गरज की बौछारें देखने को मिल सकती हैं।

तमिलनाडु में बारिश का सिलसिला जारी

तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में सोमवार को भारी बारिश दर्ज की गई। तमिलनाडु के कुछ इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। वहीं, केरल और लक्षद्वीप में कई इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। ये भी पढ़ें - VIDEO : इंदौर में पर्यटक स्थल जोगी भड़क में पिकनिक मनाने गया युवक कुंड में गिरा, सेल्फी लेते समय हुआ हादसा
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts