VIDEO : इंदौर में पर्यटक स्थल जोगी भड़क में पिकनिक मनाने गया युवक कुंड में गिरा, सेल्फी लेते समय हुआ हादसा

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के महू स्थित पर्यटक स्थल जोगी भड़क में सोमवार को हादसा हो गया। यहां पिकनिक मनाने गए एक युवक का सेल्फी लेते समय पैर फिसल गया और वह कुंड में गिर गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। जिसके बाद युवक को अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टर ने बताया कि हादसे के दौरान युवक का एक पैर फ्रैक्चर हुआ है। घटना आज दोपहर की है। देखें VIDEO...
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एमआर-10 ब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक से कटकर एक व्यापारी ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि व्यापारी कर्ज के चलते परेशान था, इसलिए यह कदम उठाया। मृतक की पहचान बाबू खां निवासी एलआईजी कॉलोनी स्थित श्रीनगर एक्सटेंशन के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जानकारी के मुताबिक, व्यापारी 15 दिन पहले भी जहर खाकर जान देने की कोशिश कर चुका था। राजस्थान स्टील के नाम से व्यापारी का काम था।
जयपुर। जयपुर के सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में भीषण आग लग गई। अधिकारियों के अनुसार आग से लैब में रखी मशीनों, दस्तावेजों और कई उपकरणों को नुकसान हुआ है। हालांकि, कोई जनहानि नहीं हुई है। घटना सोमवार सुबह की है। जयपुर ग्रेटर के मुख्य दमकल अधिकारी जलज घसिया ने बताया कि आग लैब के उपकरणों में शार्ट सर्किट के कारण लगी, जिस पर अग्निशमन की तीन दमकल गाड़ियों ने करीब एक घंटे के भीतर काबू पा लिया था। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह ने सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचकर माइक्रोबायोलॉजी लैब में आगजनी की घटना का निरीक्षण किया। उन्होंने ने एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को आग लगने की घटना की जांच के लिए कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए समुचित कदम उठाने तथा माइक्रोबायोलॉजी लैब में हुए संसाधनों के नुकसान का शीघ्र आकलन कर समस्त व्यवस्थाएं जल्द से जल्द सुचारू करने के निर्देश दिए। लैब में मरीजों की जांच सेवाओं को यथावत बनाए रखने हेतु वैकल्पिक व्यवस्थाएं शुरू करने पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
आज की अन्य खबरें...
इंदौर में कर्ज से परेशान व्यापारी ने की खुदकुशी, ट्रेन से कटकर दी जान
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एमआर-10 ब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक से कटकर एक व्यापारी ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि व्यापारी कर्ज के चलते परेशान था, इसलिए यह कदम उठाया। मृतक की पहचान बाबू खां निवासी एलआईजी कॉलोनी स्थित श्रीनगर एक्सटेंशन के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जानकारी के मुताबिक, व्यापारी 15 दिन पहले भी जहर खाकर जान देने की कोशिश कर चुका था। राजस्थान स्टील के नाम से व्यापारी का काम था।
जयपुर के SMS मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में आग, कोई जनहानि नहीं