गोलियों के बीच घिरे ट्रंप!वॉशिंगटन डिनर में अचानक गोलियां कैसे चलीं? क्या है पूरा मामला?

वॉशिंगटन DC के एक हाई-प्रोफाइल डिनर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक गोलीबारी की खबर सामने आई। कार्यक्रम में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई बड़े नेता मौजूद थे। जैसे ही खतरे का अलर्ट मिला, सीक्रेट सर्विस ने तुरंत एक्शन लेते हुए ट्रंप को स्टेज से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान एक एजेंट को गोली लगी, लेकिन बुलेट-प्रूफ जैकेट की वजह से उसकी जान बच गई।
Follow on Google News
वॉशिंगटन डिनर में अचानक गोलियां कैसे चलीं? क्या है पूरा मामला?
social media

वाशिंगटन DC। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन DC से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बड़े और हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम के दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब कथित तौर पर गोलीबारी की घटना हुई। यह घटना उस वक्त हुई जब व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर चल रहा था एक ऐसा मंच जहां देश के बड़े नेता, पत्रकार और अधिकारी एक साथ मौजूद रहते हैं।

क्या हुआ उस रात?

वाशिंगटन के हिल्टन होटल में चल रहे इस खास डिनर के दौरान अचानक कुछ लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी। माहौल पलभर में बदल गया। जहां कुछ देर पहले हंसी-ठिठोली थी, वहां डर और भागदौड़ शुरू हो गई।

ये भी पढ़ें: युद्ध के बीच ट्रंप को झटका : 9 करोड़ की गोल्ड कॉर्ड वीजा योजना फ्लॉप, सिर्फ 1 व्यक्ति ने ही खरीदा

मौके पर मौजूद सीक्रेट सर्विस एजेंट्स तुरंत हरकत में आ गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैसे ही फायरिंग की आशंका हुई, एजेंट्स ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया और सिक्योरिटी प्रोटोकॉल एक्टिव कर दिया।

ट्रंप को स्टेज से हटाया गया

घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी कार्यक्रम में मौजूद थे। जैसे ही खतरे की भनक लगी, सीक्रेट सर्विस ने बिना देरी किए उन्हें स्टेज से तुरंत नीचे उतार लिया और सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। सिर्फ ट्रंप ही नहीं, बल्कि वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस और कैबिनेट के कई सदस्य भी उस वक्त वहीं मौजूद थे। अच्छी बात ये रही कि सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

रेडियो पर मिला अलर्ट: शूटर कस्टडी में है

व्हाइट हाउस पूल रिपोर्ट के अनुसार, एक एजेंट ने अपने रेडियो पर बताया कि संदिग्ध हमलावर को पकड़ लिया गया है। इस सूचना के बाद राहत की सांस ली गई।

यह भी पढ़ें: Oil War शुरू! अमेरिका ने चीन की रिफाइनरी पर लगाया प्रतिबंध, 40 से ज्यादा जहाज भी ब्लैकलिस्ट; ट्रंप ने क्यों लिया ये फैसला

हालांकि, घटना के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। लेकिन शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।

एक सीक्रेट एजेंट को लगी गोली

इस पूरी घटना के दौरान एक सीक्रेट सर्विस एजेंट को गोली भी लगी। लेकिन उसकी जान बच गई क्योंकि उसने बुलेट-प्रूफ जैकेट पहन रखी थी।
राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद इस बात की पुष्टि की और एजेंट की बहादुरी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि गोली बहुत करीब से चलाई गई थी और हथियार भी काफी ताकतवर था, लेकिन जैकेट ने अपनी जिम्मेदारी निभाई।

Twitter Post

ट्रंप का बयान- हमलावर के पास कई हथियार थे

घटना के कुछ देर बाद ट्रंप ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर हमला था और संदिग्ध व्यक्ति के पास कई हथियार मौजूद थे।
ट्रंप के मुताबिक, एक व्यक्ति कई हथियारों के साथ सिक्योरिटी चेकपॉइंट के पास पहुंच गया था। लेकिन हमारे बहादुर एजेंट्स ने उसे पकड़ लिया। एक अधिकारी घायल हुआ, लेकिन वह अब ठीक है।

/img/99/1777175793546

ट्रुथ सोशल पर सामने आई 24 सेकंड की क्लिप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गोलीबारी की घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर शेयर किया है। यह वीडियो करीब 24 सेकंड का है, जिसमें संदिग्ध व्यक्ति को व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर स्थल की ओर बढ़ते हुए देखा जा सकता है।
वीडियो में आगे सीक्रेट सर्विस एजेंट्स तुरंत अलर्ट होते नजर आते हैं और संदिग्ध को रोकने के लिए अपनी पोजीशन ले लेते हैं।

क्या इस हमले में ईरान का हाथ है?

वॉशिंगटन DC होटल में हुई गोलीबारी के बाद अब बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या इस घटना के पीछे ईरान का कोई हाथ हो सकता है। इसी को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्थिति साफ करने की कोशिश की।

ट्रंप का बयान क्या था?

पत्रकारों ने जब ट्रंप से सीधे पूछा कि क्या इस हमले का संबंध ईरान से है या क्या इसमें किसी विदेशी साजिश की भूमिका है, तो उन्होंने साफ कहा कि अभी ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं है। ट्रंप ने कहा, मुझे ऐसा नहीं लगता, लेकिन आप कभी भी पूरी तरह निश्चित नहीं हो सकते। हम जांच करेंगे और बहुत कुछ सामने आएगा। दुनिया के बेहतरीन लोग इस पर काम कर रहे हैं।

Twitter Post

कौन है संदिग्ध हमलावर?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हमले को अंजाम देने की कोशिश करने वाला शख्स 31 वर्षीय कोल थॉमस एलन बताया जा रहा है, जो कैलिफोर्निया के टोरेंस का रहने वाला है।

फिलहाल वह पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि उसके पास कई तरह के हथियार थे, जिससे उसकी मंशा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 पहले भी हो चुके हैं हमले

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने यह भी कहा कि यह पहली बार नहीं है जब उन पर हमला करने की कोशिश हुई हो। उन्होंने 2024 में पेंसिल्वेनिया में हुए एक पुराने हमले को भी याद किया। उन्होंने कहा, पहले भी एक शूटर मेरे बेहद करीब आ गया था। ऐसे खतरे पहले भी सामने आए हैं।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts