इंदौर से जयपुर पहुंचा विमान रनवे छूते ही फिर उड़ा! 70 यात्रियों की अटकी सांसें, 17 मिनट तक लगाता रहा चक्कर

इंदौर | इंदौर से जयपुर जा रहे इंडिगो के विमान की लैंडिंग के दौरान शुक्रवार को अचानक ऐसी स्थिति बन गई कि विमान में सवार 70 से ज्यादा यात्रियों की सांसें थम गईं। विमान जयपुर एयरपोर्ट के रनवे को छू चुका था, लेकिन अचानक पायलट ने लैंडिंग रोकते हुए विमान को दोबारा हवा में उठा लिया। इसके बाद करीब 17 मिनट तक विमान जयपुर एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर लगाता रहा। आखिरकार दूसरी कोशिश में विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।
ये भी पढ़ें: पार्किंग विवाद में पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी ने 15 राउंड फायरिंग की
जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट E-7136 इंदौर से जयपुर के बीच संचालित होती है। शुक्रवार को विमान अपने निर्धारित समय दोपहर 11:55 बजे इंदौर से रवाना हुआ था। इसे दोपहर 1:15 बजे जयपुर पहुंचना था। एटीआर-72-600 श्रेणी के इस विमान में 70 से अधिक यात्री सवार थे।
ये भी पढ़ें: दिल्ली प्रदूषण से बदला स्कूलों का नियम, 5वीं तक के बच्चों को मिला घर से पढ़ने का विकल्प!
जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पायलट ने विमान को रनवे पर उतारने की प्रक्रिया शुरू की। विमान के पहिए रनवे को छू भी चुके थे, लेकिन इसी दौरान लैंडिंग रोक दी गई और विमान दोबारा हवा में उठ गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से यात्रियों में घबराहट की स्थिति बन गई। इसके बाद विमान करीब 17 मिनट तक एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर लगाता रहा।
ये भी पढ़ें: नोएल टाटा वोल्टास के चेयरमैन पद से होंगे रिटायर, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान; जयंत बालन नए MD नियुक्त
कुछ देर बाद पायलट ने दोबारा लैंडिंग का प्रयास किया और इस बार विमान को सुरक्षित रनवे पर उतार लिया गया। पहली कोशिश में लैंडिंग रोककर विमान को दोबारा हवा में उठाने की वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि, माना जा रहा है कि हवा की दिशा, गति और दबाव जैसी परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने के कारण पायलट ने एहतियातन दोबारा लैंडिंग का फैसला लिया होगा।




















