Virat Kohli's View : वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर विराट कोहली ने कह दी बड़ी बात...कहा प्रूफ करने को कहा तो...

इंडियर क्रिकेटर विराट कोहली ने एक पॉडकास्ट में अपने कॅरियर को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वे जानते हैं कि उनके कॅरियर का अंत करीब है, लेकिन वडे वर्ल्ड कप के लिए साबित करने को मजबूर किया जाए तो यह ठीक नहीं होगा।
वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर विराट कोहली ने कह दी बड़ी बात...कहा प्रूफ करने को कहा तो...
विराट कोहली फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों आईपीएल में खेलते नजर आ रहे हैं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर केवल वनडे क्रिकेट में ही भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसी बीच आरसीबी के पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए विराट ने अपने करियर, संन्यास और आने वाले समय को लेकर कई अहम बातें साझा कीं। बातचीत के दौरान उन्होंने ऐसे संकेत भी दिए, जिनसे साफ झलकता है कि वे अपने करियर के अंतिम दौर को लेकर गंभीरता से सोच रहे हैं।

टेस्ट क्रिकेट छोड़ने के फैसले पर खुलकर बोले कोहली 

विराट कोहली ने बताया कि टेस्ट क्रिकेट छोड़ने का फैसला आसान नहीं था, लेकिन उन्हें महसूस होने लगा था कि रेड बॉल क्रिकेट में उनकी फॉर्म पहले जैसी नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी के जीवन में एक समय ऐसा आता है, जब उसे अपने शरीर और दिमाग की बात समझनी पड़ती है। कोहली ने माना कि वे हमेशा टेस्ट क्रिकेट को बेहद खास मानते रहे, इसलिए लोगों को उम्मीद थी कि वे सबसे आखिर तक यही फॉर्मेट खेलेंगे। लेकिन उन्होंने परिस्थितियों और अपनी स्थिति को समझते हुए यह फैसला लिया।

ये भी पढ़ें: 'अगले दो- तीन साल में आप संजू का अलग रूप देखेंगे...' 2028 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए बड़ा विकल्प, रवि शास्त्री ने क्यों कहीं ये बात?

वनडे वर्ल्ड कप में टीम को जरूरत होगी तो खेलूंगा लेकिन... 

विराट कोहली से जब वनडे विश्व कप 2027 में खेलने की संभावना पर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ तौर पर कोई पक्का जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अगर वे टीम के लिए उपयोगी साबित हो रहे होंगे और टीम को उनकी जरूरत होगी, तो वे जरूर खेलना चाहेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि हर बार खुद को साबित करने के दबाव में खेलना सही नहीं होता। कोहली ने कहा कि वे पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ तैयारी कर रहे हैं और केवल बड़े नाम के आधार पर विश्व कप का हिस्सा नहीं बनना चाहते।

करियर के आखिरी दौर को लेकर जताई भावनाएं 

अपने क्रिकेट सफर पर बात करते हुए विराट कोहली ने स्वीकार किया कि उन्हें अहसास है कि उनके करियर का अंत अब ज्यादा दूर नहीं है। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि जब क्रिकेट को अलविदा कहें तो मन में किसी तरह का पछतावा न रहे। कोहली ने कहा कि वे ऐसा महसूस नहीं करना चाहते कि थोड़ा और प्रयास करते तो कुछ अलग हो सकता था। उन्होंने साफ किया कि अब उनके लिए रिकॉर्ड से ज्यादा अहम खेल का आनंद है।

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Hike : आम आदमी को महंगाई का झटका, देशभर में महंगा हुआ पेट्रोल- डीजल, दिल्ली में 3-3 रुपए प्रति लीटर बढ़े दाम

संन्यास के बाद पूरी तरह गायब होने की कही बात 

विराट कोहली ने बातचीत के दौरान यह भी कहा कि जब वे क्रिकेट से संन्यास लेंगे तो पूरी तरह से सार्वजनिक जीवन से दूर हो जाएंगे। उन्होंने संकेत दिए कि वे लाइमलाइट से हटकर शांत जीवन जीना चाहते हैं। कोहली ने कहा कि अब वे हर पल को खुलकर जीना चाहते हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि एक दिन यह पूरा सफर खत्म हो जाएगा। उनकी बातों से साफ दिखा कि वे अपने क्रिकेट जीवन को बेहद संतुलित और संतोष के साथ समाप्त करना चाहते हैं।

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts