'अगले दो- तीन साल में आप संजू का अलग रूप देखेंगे...'2028 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए बड़ा विकल्प, रवि शास्त्री ने क्यों कहीं ये बात

स्पोर्ट्स डेस्क। संजू सैमसन पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अब तक IPL में दो शतक लगा चुके हैं। ऐसे में उनका अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के लिए रास्ते भी साफ नजर आ रहे हैं। इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने हाल ही में संजू सैमसन को भविष्य में भारत का टी-20 टीम कप्तान बनाने के बारे में बातें रखी है।
2028 वर्ल्ड कप के लिए संजू बड़े हीरे है- शास्त्री
रवि शास्त्री ने ICC रिव्यू मीटिंग में कहा कि सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में अपनी कैप्टनशिप में भारत को वर्ल्ड कप जिताया था, लेकिन 2028 के टी-20 वर्ल्ड कप को देखते हुए संजू बड़ा ऑप्शन हो सकते हैं। मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे सूर्यकुमार यादव फिलहाल भारतीय टी- 20 टीम के कप्तान है। उन्होंने 8 मार्च को अहमदाबाद में भारत को तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का चैंपियन बनाया था।
यह भी पढ़ें: ‘ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी’ : SRH की हार के बाद श्रीकांत का फूटा गुस्सा, अभिषेक-हेड को लगाई फटकार
क्यों संजू बने रवि शास्त्री की पहली पसंद?
पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने संजू सैमसन को भविष्य का कप्तानी दावेदार बताया है। शास्त्री का मानना है कि संजू अब सिर्फ प्रतिभाशाली खिलाड़ी नहीं, बल्कि मैच विनर और लीडर के रूप में खुद को साबित कर चुके हैं।
कप्तानी का लंबा अनुभव
संजू पिछले पांच सीजन से राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम 2022 में IPL फाइनल तक पहुंची थी। शास्त्री का मानना है कि लगातार टीम को संभालना और दबाव में फैसले लेना संजू को बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है।
यह भी पढ़ें: मम्मी की रोटी से ज्यादा गोल है मेरी रोटी ; शेफ बने वैभव, भड़के यूजर्स बोले- थोड़ा प्रैक्टिस पर भी ध्यान दो...
कप्तानी में क्या खास?
- युवा खिलाड़ियों को बैक करने की क्षमता
- दबाव में शांत रहने का अंदाज
- मैच के अनुसार रणनीति बदलने की समझ
- वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन
संजू सैमसन को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। उन्होंने क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल जैसे बड़े मुकाबलों में टीम इंडिया के लिए अहम पारियां खेलीं।
वर्ल्ड कप के प्रदर्शन पर नजर
- 5 मैचों में 321 रन
- लगातार 3 अर्धशतक
- बड़े मैचों में मैच जिताऊ प्रदर्शन
शास्त्री ने कहा कि बड़े टूर्नामेंट में जिस तरह संजू ने जिम्मेदारी निभाई, उससे उनकी मैच्योरिटी साफ दिखाई देती है।
कंसिस्टेंसी ने बदली पहचान
रवि शास्त्री ने कहा कि संजू की प्रतिभा पर कभी सवाल नहीं था, लेकिन अब उन्होंने अपनी निरंतरता से आलोचकों को जवाब दे दिया है।
पहले संजू पर टैलेंटेड लेकिन अनियमित खिलाड़ी का टैग लगता था, लेकिन पिछले दो सालों में उन्होंने लगातार रन बनाकर खुद को टॉप ऑर्डर में मजबूत दावेदार बना लिया है।
दबाव में और बेहतर हो रहे हैं संजू
31 साल के संजू अब दबाव वाली परिस्थितियों में ज्यादा परिपक्व नजर आ रहे हैं। शास्त्री के मुताबिक आने वाले दो-तीन सालों में क्रिकेट फैंस संजू का और बेहतर रूप देखेंगे। उन्होंने कहा कि IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट दोनों जगह संजू ने जिस तरह मैच्योरिटी दिखाई है, उससे वह कप्तानी के लिए मजबूत उम्मीदवार बन गए हैं।
IPL 2026 अब तक का प्रदर्शन
IPL 2026 में प्रदर्शन
- 11 मैचों में 430 रन
- स्ट्राइक रेट 169.29
- 2 शतक
- टीम के टॉप स्कोरर











