महेंद्र सिंह धोनी ने IPL से लिया संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर बने
आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। धोनी ने IPL से संन्यास लेने का फैसला किया है। अब वे मैदान पर खिलाड़ी के तौर पर नहीं, बल्कि मेंटर की नई भूमिका में नजर आएंगे।

महेंद्र सिंह धोनी ने IPL से लिया संन्यास
एमएस धोनी 2008 से चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा रहे हैं और उनकी कप्तानी में टीम ने पांच बार IPL ट्रॉफी जीती। अब क्रिकेट से संन्यास के बाद वे CSK के साथ अपना अनुभव साझा करते हुए नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
धोनी के IPL करियर के आंकड़े भी शानदार
एमएस धोनी ने IPL में 278 मैच खेले हैं, जिनमें 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5,439 रन बनाए हैं। उनके नाम 24 अर्धशतक और 264 छक्के दर्ज हैं, जबकि टूर्नामेंट में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 84 रन रहा। हालांकि, धोनी अपने IPL करियर में एक भी शतक नहीं लगा सके।
खबर लगातार अपडेट की जा रही है....




















