Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

विजय बोले- करूर भगदड़ जीवन का सबसे बड़ा दर्द, पुलिस ड्यूटी निभाने में नाकाम रही, भगदड़ में 41 की मौत हुई थी

विजय ने हादसे में जान गंवाने वालों की याद में करूर में TVK की ओर से स्मारक बनाने का ऐलान किया उन्होंने काह कि यह स्मारक इसलिए भी बनाया जाएगा ताकि आने वाली पीढ़ियां इस घटना को याद रखें
करूर भगदड़ जीवन का सबसे बड़ा दर्द, पुलिस ड्यूटी निभाने में नाकाम रही, भगदड़ में 41 की मौत हुई थी

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और तमिलगा वेत्री कझगम TVK अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय भगदड़ की घटना के बाद पहली बार करूर पहुंचे हैं। उन्होंने करूर के एटलस ग्राउंड में भगदड़ में जान गंवाने वालों 41 लोगों के परिजनों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे। विजय ने जनसभा में कहा... 2025 का करूर की घटना मेरे जीवन का सबसे बड़ा दर्द है। उन्होंने कहा पुलिस भीड़ को संभालने में नाकाम रही लेकिन तत्कालीन DMK सरकार ने लोगों की मौत का जिम्मेदारी मुझे ठहराया, जिससे छवि पर बुरा असर पड़ा।

करूर भगदड़ में 41 लोगों की मौत हुई थी

बता दें 25 सितंबर 2026 को टीवीके की एक रैली के दौरान  करूर भगदड़ हुई थी, जिसमें 41 लोगों की मौत हुई थी, और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इस साल हुए चुनाव में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर भी उभरी थी। गठबंधन के समर्थन से पार्टी उभरी, जिसके बाद कुछ गठबंधन के सपोर्ट से टीवीके की सरकार बनी और फिर विजय मुख्यमंत्री बने।

यह भी पढ़ें: बस्ती में गरजे सीएम योगी: बोले- बिजली को तरसता था इलाका, सैफई में होता था जश्न

CM- पुलिस ने भीड़ को देखते हुए चेतावनी नहीं जारी की

मुख्यमंत्री बनने के बाद करूर का दौरा कर रहे विजय काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि इन सबका जिम्मेदारी कौन है, इसका आदेश किसने दिया। साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि इतनी भीड़ के लिए पर्याप्त पुलिस व्यवस्था की गई। सीएम ने आगे कहा कि उनका पीपुल्स मीट प्रोग्राम लोगों से सीधे उनकी समस्याएं जानने के लिए शुरू किया गया था। विजय का आरोप है कि पेरंबलूर में ज्यादा भीड़ को देखते हुए पुलिस ने कार्यक्रम रद्द करने की सलाह दी, हालांकि इसके बाद भी करूर में पुलिस द्वारा ऐसी कोई चेतावनी नहीं दी।

Featured News

मृतकों की याद में स्मारक बनाएगी तमिलनाडु सरकार

विजय ने हादसे में जान गंवाने वालों की याद में करूर में TVK की ओर से स्मारक बनाने का ऐलान किया उन्होंने काह कि यह स्मारक इसलिए भी बनाया जाएगा ताकि आने वाली पीढ़ियां इस घटना को याद रखें और भविष्य में ऐसी त्रासदियों का रीजनीतिक यूज न हो इसके साथ विजय ने DMK पर भी तीखा हमला बोला, उन्होंने कहा कि पिछसी सरकार पर भ्रष्टाचार और राजनीतिर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया और लोगों से आगानी चुनाव में डीएमको को इसका सबक सिखाने की अपील की है। 

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts