PlayBreaking News

बस्ती में गरजे सीएम योगी:बोले- बिजली को तरसता था इलाका, सैफई में होता था जश्न

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के हर्रैया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों का जिक्र करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में कानून व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति बेहद खराब थी, जबकि अब हर क्षेत्र में बदलाव दिखाई दे रहा है।
Follow on Google News
बोले- बिजली को तरसता था इलाका, सैफई में होता था जश्न
बस्ती में गरजे सीएम योगी

बस्ती। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में बीते वर्षों में सड़क, बिजली, सुरक्षा और धार्मिक स्थलों के विकास पर तेजी से काम हुआ है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के शासनकाल को निशाने पर लेते हुए कानून व्यवस्था, बिजली संकट और विकास कार्यों में लापरवाही के आरोप लगाए। योगी ने दावा किया कि उनकी सरकार हर वर्ग के हित में काम कर रही है और प्रदेश को नई दिशा देने का प्रयास लगातार जारी है।

'पहले बस्ती में लोग बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे'

हर्रैया में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM Yogi Adityanath ने कहा कि एक समय ऐसा था जब बस्ती के लोग बिजली के लिए तरसते थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बिजली नहीं आने के कारण लोग तारों पर कपड़े सुखाने को मजबूर थे। उस दौर में आम जनता बुनियादी सुविधाओं से वंचित थी, जबकि सत्ता का ध्यान कुछ चुनिंदा इलाकों तक सीमित था। पिछले नौ वर्षों में प्रदेश में विकास की गति तेज हुई है और इसका लाभ गांव से लेकर शहर तक लोगों को मिला है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: 12 जुलाई को SI, सूबेदार और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा, रायपुर के 22 केंद्रों पर होगी परीक्षा

'परशुरामपुर में दलितों की बस्ती जला दी गई थी'

पहले प्रदेश में अपराधियों का डर लोगों के बीच साफ दिखाई देता था। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि दंगे और सांप्रदायिक तनाव आम बात बन चुके थे और त्योहारों के दौरान भी लोगों में असुरक्षा का माहौल रहता था। योगी ने कहा कि परशुरामपुर में दलित बस्ती जलाए जाने की घटना के समय उन्हें खुद वहां पहुंचना पड़ा था। अब पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करती है और कानून का राज स्थापित हुआ है।

Breaking News

'हर्रैया की जनता ने अच्छा विधायक चुना है'

सीएम योगी ने हर्रैया के विधायक अजय सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनता ने अच्छा जनप्रतिनिधि चुना, इसलिए क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से हुए। जहां जनप्रतिनिधि विकास के प्रति गंभीर होते हैं, वहां योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचता है। मुख्यमंत्री ने कप्तानगंज क्षेत्र का भी जिक्र करते हुए कहा कि कुछ समय तक विकास कार्य हुए, लेकिन बाद में गति धीमी पड़ गई। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि उनकी प्राथमिकता विकास नहीं बल्कि कब्जे और राजनीति तक सीमित रही।

ये भी पढ़ें: राजपाल यादव को झटका : चेक बाउंस मामले में फिर जाना होगा जेल, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई 3 महीने की सजा

1500 मंदिरों का हुआ पुनरुद्धार-सीएम योगी 

धार्मिक आयोजनों और परिक्रमा मार्गों का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा पहले कई तरह की बाधाएं खड़ी की जाती थीं। सरकार ने प्रदेश में करीब 1500 मंदिरों के संरक्षण और विकास का काम कराया है। योगी ने कहा कि अब धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। 

सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी 

राम मंदिर निर्माण का भी सीएम योगी ने जिक्र किया। और सपा पर राजनीतिक आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने आस्था से जुड़े विषयों पर सकारात्मक निर्णय लिए हैं। किसानों, बटाईदारों और दुर्घटना पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनके तहत जरूरतमंदों को पांच लाख रुपये तक की मदद दी जा रही है। सरकार का उद्देश्य विकास, सुशासन और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts