Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर जोरदार तैयारियाँ, महाकोशल से करेंगी चुनावी शंखनाद

प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर जोरदार तैयारियाँ,  महाकोशल से करेंगी चुनावी शंखनाद
जबलपुर। कांग्रेसी और उसके नेता इसे अपने लिए बहुत ही अच्छा संकेत मान रहे हैं उनकी कांग्रेस की स्टार नेत्री, प्रभावी वक्ता प्रियंका गांधी 2023 के विधानसभा चुनाव का आगाज जबलपुर में आकर माँ नर्मदा का पूजन कर करने जा रही हैं। अब एक बार फिर विधानसभा चुनाव दस्तक दे चुका है। कांग्रेस उत्साहित नजर आ रही है। प्रियंका गांधी का जबलपुर आगमन ना सिर्फ समूचे महाकौशल बल्कि पूरे मध्यप्रदेश को चुनाव के प्रति जागृत कर जाएगा।

विधानसभा के नेताओं को दी जिम्मेदारी

जबलपुर की आठों विधानसभा के अंतर्गत नेताओं को जिम्मेदारियाँ दी गई है कि वह अधिक से अधिक आम जनमानस के साथ कांग्रेस के पूरे कार्यकतार्ओं के समेत प्रभावी प्रवक्ता राष्ट्रीय नेत्री प्रियंका गांधी के विचारों को सुनने के लिए अवश्य पहुँचे।

शहीद स्मारक मैदान में जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं।

कल भी कांग्रेस के कई नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। भंवरताल में रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर भी प्रियंका गांधी माल्यार्पण करेंगी इस स्थल का भी निरीक्षण कांग्रेस के नेताओं ने किया। इस दौरान महापौर जगत बहादुर सिंह, पश्चिम विधायक, विधायक संजय यादव आदि कांग्रेस नेता उपस्थित थे। कांग्रेस के नेताओं ने कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन, पुलिस अधीक्षक तुषार कांत विद्यार्थी से भी मुलाकात कर जबलपुर आ रही राष्ट्रीय नेत्री प्रियंका गांधी के कार्यक्रम उनकी सुरक्षा संबंधी सभी विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

अब फिर जबलपुर से इतिहास बदलेगा: तन्खा

मध्यप्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में साल के अंत में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले को सबसे पहले चुना है। प्रियंका गांधी जबलपुर में चुनावी शंखनाद करेगी। इसको लेकर कार्यकतार्ओं में उत्साह है। इधर प्रियंका गांधी के जबलपुर आगमन के पहले राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा ने कार्यकतार्ओं में जोश और उमंग भरने के लिए एक ट्वीट किया है।
Arun Siddhnath
By Arun Siddhnath

Latest Posts