विदिशा:नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान का भव्य समापन, 2 लाख से ज्यादा लोग हुए जागरूक
विदिशा। समापन समारोह में उप पुलिस महानिरीक्षक (देहात) रेंज भोपाल राजेश सिंह चंदेल, पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी, विधायक मुकेश टंडन, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता रघुवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति राकेश शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अभियान के दौरान जिलेभर में 568 जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से 2 लाख से अधिक नागरिकों को प्रत्यक्ष रूप से जागरूक किया गया। सोशल मीडिया के माध्यम से 21 लाख से अधिक लोगों तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाया गया।
दीप प्रज्ज्वलन और डॉक्यूमेंट्री के साथ हुआ समापन समारोह
समारोह का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, पुष्पगुच्छ भेंट और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद 15 दिवसीय अभियान की प्रमुख गतिविधियों पर आधारित विशेष डॉक्यूमेंट्री और वीडियो दिखाई गई। अभियान की Success Stories पर आधारित वीडियो भी प्रदर्शित किए गए, जिन्होंने जागरूक होकर नशे से दूरी बनाई और समाज के लिए प्रेरणा बने। इन गतिविधियों का सोशल मीडिया और विभिन्न डिजिटल माध्यमों से भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।
भोपाल चौक बाजार में लहंगे की दुकान में लगी आग, देर से पहुंची दमकल, आग से मची हड़कंप
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया गया नशामुक्ति का संदेश
समापन समारोह में वात्सल्य स्कूल के बैंड द्वारा अभियान गीत की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई। ओलम्पस स्कूल के विद्यार्थियों ने म्यूट एक्ट के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। वहीं साकेत एमजीएम स्कूल के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर युवाओं और आमजन को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। गायत्री परिवार द्वारा भी गीत प्रस्तुत किया गया।
568 कार्यक्रमों से 2 लाख लोगों तक पहुंचा अभियान
अभियान के दौरान जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में 568 जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से 2 लाख से अधिक नागरिकों को प्रत्यक्ष रूप से जागरूक किया गया। वहीं सोशल मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और अन्य संचार माध्यमों के जरिए 21 लाख से अधिक लोगों तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाया गया। अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति चौपाल, कार्यशालाएं, विद्यालय, महाविद्यालय कार्यक्रम, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, पार्क, मंदिर, जनसंवाद, रैलियां, रन फॉर लाइफ, मानव श्रृंखला, नुक्कड़ नाटक, आयोजित किए गए।
भैरूंदा पुलिस का बड़ा एक्शन: कार से 54 लीटर अवैध शराब जब्त, 8.30 लाख का मशरूका सहित आरोपी गिरफ्तार
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश
विधायक मुकेश टंडन ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि नशे का प्रभाव केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे परिवार और कई पीढ़ियों को प्रभावित करता है। जिला पंचायत अध्यक्ष गीता कैलाश रघुवंशी ने कहा कि नशामुक्ति केवल पुलिस का अभियान नहीं, बल्कि पूरे समाज का जन-आंदोलन बनना चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति राकेश शर्मा ने भारत माता की जय के जयघोष के साथ नशा मुक्ति विदिशा, समृद्ध विदिशा का संदेश दिया। उप पुलिस महानिरीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने कहा कि भारत सरकार ने नशामुक्त समाज का संकल्प लिया है और पुलिस हमेशा जनता के साथ है। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशामुक्त भारत के संकल्प के अनुरूप विदिशा जिले में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने सक्रिय सहयोग दिया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करने की अपील की।
उत्कृष्ट योगदान देने वालों का किया गया सम्मान
समापन समारोह में अभियान को सफल बनाने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों और अभियान के समन्वयकर्ताओं को सम्मानित किया गया। नगर रक्षा समिति, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था, परिवर्तन नशा मुक्ति केंद्र, गायत्री परिवार, नुक्कड़ नाटक दल, विद्यालयों और महाविद्यालयों के प्राचार्यों, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स तथा अभियान में सहयोग देने वाले नागरिकों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए।
Edited By: Rohit Sharma
















