Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल चौक बाजार में लहंगे की दुकान में लगी आग,देर से पहुंची दमकल, आग से मची हड़कंप

भोपाल के चौक बाजार स्थित लहंगे की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। लोगों ने समय रहते आग पर काबू पाया। लेकिन बेरिकेडिंग और संकरे रास्ते की वजह से दमकल 40-50 मिनट देर से पहुंची। समय पर आग नहीं बुझती तो आसपास की दुकानों तक भी फैल सकती थी।
देर से पहुंची दमकल, आग से मची हड़कंप
भोपाल के चौक बाजार स्थित लहंगे की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

भोपाल के पुराने शहर के चौक बाजार में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कपड़ों की दुकान से अचानक धुआं निकलने लगा। धुआं देखकर दुकानदार और आसपास के लोग तुरंत बाहर निकल आए। देखते ही देखते लोगों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

जानकारी के मुताबिक, चौक बाजार स्थित नेमा डिजाइनर स्टूडियो में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। यह दुकान दुल्हन के लहंगे और अन्य महंगे डिजाइनर कपड़ों के लिए जानी जाती है।

 स्थानीय लोगों की मदद से आग पर जल्दी काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा काफी सामान जल चुका था। शुरुआती अनुमान के अनुसार, इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

बेरिकेडिंग और रास्ते से बढ़ी परेशानी

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां रवाना हुईं, लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था ने राहत कार्य की रफ्तार धीमी कर दी। मोती मस्जिद के पास लगी बेरिकेडिंग और वन-वे व्यवस्था के कारण दमकल को लंबा रास्ता लेकर आना पड़ा। इसके अलावा चौक बाजार की संकरी गलियां और बीच रास्ते खड़े दोपहिया वाहनों की वजह से भी फायर ब्रिगेड को पहुंचने में काफी दिक्कत हुई। आस पास के लोगों के अनुसार, दमकल को मौके पर पहुंचने में करीब 40 से 50 मिनट लग गए। इस देरी को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी भी जताई।

समय रहते टल गया बड़ा हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर लोगों ने शुरुआती कोशिश कर आग पर काबू नहीं पाया होता, तो यह आग आसपास की दूसरी दुकानों तक भी फैल सकती थी। बाजार में दुकानें एक-दूसरे से सटी हुई हैं, इसलिए बड़ा हादसा होने का खतरा था। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। 

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts