PlayBreaking News

Vastu Tips : घर के मुख्य द्वार के पास भूलकर भी न लगाएं ये पौधे, वरना बढ़ सकती है नकारात्मकता और अशांति

Follow on Google News
Vastu Tips : घर के मुख्य द्वार के पास भूलकर भी न लगाएं ये पौधे, वरना बढ़ सकती है नकारात्मकता और अशांति
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    Vastu Tips घर के आसपास पेड़-पौधे होना न सिर्फ हरियाली बढ़ाते हैं बल्कि वातावरण को भी शुद्ध रखते हैं। ये घर की शोभा भी बढ़ाते हैं और पॉजिटिव एनर्जी का स्रोत माने जाते हैं। लेकिन मुख्य द्वार के पास कुछ पौधे हो सकते हैं अशुभ। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मेन गेट यानी मुख्य द्वार के पास कुछ खास पौधों को लगाने से बचना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा, कलह और आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।

    मुख्य द्वार के पास इन पौधों को लगाने से करें परहेज

    1. मनी प्लांट

    मनी प्लांट को धन का प्रतीक माना जाता है। इसे शुक्र ग्रह से जुड़ा माना जाता है और यह सही दिशा में लगाने पर लाभ देता है। लेकिन अगर इसे मुख्य द्वार के पास लगाया जाए तो यह धन हानि का कारण बन सकता है।

    1. पीपल का पेड़

    पीपल को पवित्र और धार्मिक वृक्ष माना जाता है। लेकिन इसे घर के अंदर या मुख्य दरवाजे के पास लगाना उन्नति में बाधा पैदा कर सकता है। इससे घर में तनाव और रुकावटें बढ़ सकती हैं।

    1. कांटेदार और दूध वाले पौधे

    कैक्टस जैसे कांटेदार या जिनसे दूध निकलता हो (जैसे आक, मदार) ऐसे पौधे मुख्य द्वार पर न लगाएं। इससे रिश्तों में तनाव आ सकता है और घर में नेगेटिविटी फैल सकती है।

    1. इमली और बेर के पेड़

    वास्तु अनुसार, इमली और बेर के पेड़ मुख्य द्वार के पास नहीं होने चाहिए। कहा जाता है कि इनसे नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है और सौभाग्य में कमी आती है।

    वास्तु के अनुसार ही लगाएं पौधे

    अगर आप घर को हराभरा और पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर बनाना चाहते हैं तो पेड़-पौधे जरूर लगाएं, लेकिन उन्हें सही स्थान और दिशा में लगाना जरूरी है। मुख्य द्वार के पास केवल शुभ और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने वाले पौधों को ही लगाएं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts